मानद पशु कल्याण अधिकारी नामित हुए अनुराग कुमार श्रीवास्तव

मानद पशु कल्याण अधिकारी नामित हुए अनुराग कुमार श्रीवास्तव
anurag kumar shrivastava

बस्ती . जिले के युवा पत्रकार अनुराग कुमार श्रीवास्तव को मत्स्यपालन,पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा बस्ती जिले से मानद जिला पशु कल्याण अधिकारी के रूप में नामित किया गया है.

अनुराग कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस पद का मुख्य कार्य जिले में पशुओं के कल्याणार्थ योजना बना कर कार्य करना है पशुओं पर होने वाले क्रूरता रोकना. आमजन मानस मे पशुओं-पछियों के लिए सद्भावना पैदा करना एवं पशु क्रूरता एक्ट 1960 का उचित क्रियान्वयन करवाना है. इसके लिए जिला पशु क्रूरता निवारण समिति को और अधिक सक्षम बनाना, इससे कि किसी भी प्रकार की किसी भी पशु के साथ अगर कोई क्रूरता होती है तो कानून के तहत उस पर कार्रवाई करवाना तथा समय-समय पर इसकी सूचना भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड को प्रेषित करना होगा.

श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन से समन्वय बना कर पशुओं के कल्याणार्थ कार्य किये जायेंगे. अनुराग कुमार श्रीवास्तव को मानद पशु कल्याण अधिकारी के रूप मे नामित होने पर बधाईंयो का तांता लग गया इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार जयन्त कुमार मिश्र,विनोद कुमार उपाध्याय,वृहस्पति कुमार पाण्डेय,महेन्द्र कुमार तिवारी,दिनेश कुमार पाण्डेय,विशाल पाण्डेय,लवकुश सिंह,अमर सोनी,वशिष्ठ पाण्डेय, धमेन्द्र पाण्डेय,राकेश कुमार गिरी,सुनील मिश्रा,रमेश मिश्रा,सरदार जगबीर सिंह,राहुल कुमार,अमित सिंह , आलोक कुमार श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,अशुंल आनन्द,आनन्द कुमार अग्रहरि,तबरेज आलम,जीशान हैदर रिजवी,संजय कुमार,राजेन्द्र कुमार उपाध्याय,दिलीप कुमार श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव,रमेश चन्द्र,हर्ष देव पाण्डेय,माधुरी पाण्डेय,राम मूर्ति मिश्र,नागेन्द्र शुक्ल,अश्वनी शुक्ल,केसी शुक्ल,पकंज त्रिपाठी,देवेन्द्र कुमार,अनूप मिश्रा,देवेश कुमार सहित अनेक लोगो ने बधाईयां दी.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti