Vaccination In Basti: टूट रही भ्रम की दीवार ,बस्ती में बढ़ रही टीकाकरण की रफ्तार
कोरोना से सुरक्षा हेतु टीकाकरण अभियान अब तेज हो रहा
बस्ती. नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने बताया कि कोरोना से सुरक्षा हेतु टीकाकरण अभियान अब तेज हो रहा है. पूर्व में लोगों के मध्य अनेको भ्रांतियाँ थी जो धीरे धीरे दूर हो रही है. उसी का नतीजा है कि युवा भी बढ़ चढ़कर टीका लगवा रहे.
एसोसिएशन के पूर्व जिला संयोजक नवीन त्रिपाठी ने बताया कि हमारी टीम के युवा समाज को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे तथा उनके मन में उठने वाले प्रश्नों का समाधान भी कर रहें. उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्य डॉक्टर सुधांशु पाण्डेय लोगों को दूरभाष के माध्यम से टीकारण पर मन में उठने वाले प्रश्नों के उत्तर दे रहे साथ ही मरीजों को टेलीमेडिसिन के द्वारा उपचार हेतु दवा भी बता रहें.
वहीं बहादुरपुर ब्लॉक में संगठन के सदस्य आशुतोष श्रीवास्तव लोगों को टीकाकरण हेतु जागरूक करने के साथ ही युवाओं को कोविन की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना भी सिखा रहे.
पेशे से अध्यापक रितिकेश सहाय ने बताया कि संगठन के दिशा निर्देश पर वह लोगों को टीकाकरण के बाद बुखार आदि से न घबराने का सुझाव दे रहे तथा टीकारण के बाद भी दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का पालन करने को समझा रहे .
युवा सदस्य शाश्वत श्रीवास्तव ने बताया यह समाज में जागरूकता का ही नतीजा है कि देश प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ हर रोज बढ़ रहा. इसी से ही हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते है. अब तो सरकार ने सरकारी संस्थाओं में रजिस्ट्रेशन की भी छूट प्रदान कर दी है इससे टीकारण और तेजी से बढ़ेगा.
यह भी पढ़ें: IGRS रैंकिंग में बस्ती रेंज प्रदेश में नंबर-1, लेकिन शिकायतकर्ताओं ने खोल दी निस्तारण की पोल!संगठन के सदस्य रतन, अभिषेक ओझा, रत्नेश , सुनील यादव, रामप्रताप सिंह , काजी फरजान , देवेश, मनीष मिश्र, ओमकार, वैभव, सुरेंद्र, अमित , गौरव , दिलीप , अंकिता, आशीष , मंटू तथा साहिल चौधरी आदि अपने अपने क्षेत्र में इस जागरूकता को फैला रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है