मुंबई से बस्ती लौटे 2 युवकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, जिले में मृतकों की संख्या बढ़ी
बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में 2 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसमें एक की पहले ही मौत हो चुकी थी. बताया गया कि दोनों युवक मुंबई से लौटे थे. मिली जानकारी के अनुसार युवकों में से एक 15 मई को मुंबई से बस्ती स्थित रुधौली अपने घर आया था. गांव के लोगों के अनुसार जिस दिन वह घर आया था उसी दिन उसकी मौत हो गई थी. इसके बाद प्रशासन को सूचना दे दी गई थी. स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सैंपलिंग कर उसे जांच के लिए भेज दिया. डिप्टी सीएम फखरेयार हुसैन ने इसकी पुष्टि की है.
मृतक को भानपुर के ग्लोबल हॉस्पिटल में कराया भर्ती गया, लगातार साँस फूलना व मामला समझ से बाहर होने पर ग्लोबल हॉस्पिटल ने रेफेर किया. परिजन दसिया के पास शम्भु हॉस्पिटल लेकर पहुँचे, अस्पताल ने हालत को देखते हुए भर्ती करने से मना कर दिया. परिजन दसिया से मरीज़ को लेकर कृष्णा हॉस्पिटल के लिए निकले, पर पुरैना के पास बीमार ने दम तोड़ दिया.
एसडीएम नीरज प्रसाद ने जानकारी दी कि युवक के संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कर दिया गया है और सैंपलिंग कर जांच के लिए भेज दिया गया है. इससे पहले 1 अप्रैल को एक युवक की मौत हो गई थी.
सोमवार को ही सामने आए एक अन्य मामले में युवक कैली अस्पताल में भर्ती था और फिलहाल उसे मुंडेरवा के सीएचसी में शिफ्ट किया गया है. अब तक बस्ती जिले में कुल 54 लोग संक्रमित हैं, 28 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं और 2 की मौत हो गई है वहीं 24 केस एक्टिव है.
यह भी पढ़ें: बस्ती: दो पहिया वाहनों पर यात्रा करने के लिए नियम जारी, निरस्त हो सकता है लाइसेंस

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है