बस्ती में सफाईकर्मी की हत्या पर गुस्सा, कल सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी
Basti News
सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा के हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. दोषियों की गिरफ्तारी न होने से सफाईकर्मियों और कर्मचारी संगठनों में रोष है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में एक आकस्मिक बैठक कलेक्टेªट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय मंें हुई. निर्णय लिया गया कि यदि सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा के हत्यारे गिरफ्तार न हुये तो 18 अप्रैल को सफाईकर्मी अमहट घाट स्थित शिवमंदिर परिसर से पद यात्रा निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे. इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा.
प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि छावनी थाना क्षेत्र के अकला निवासी सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा हर्रैया विकास खण्ड क्षेत्र के बसदेवा कुंवर गांव में तैनात थे. गत 12 अप्रैल को गांव के निकट उनकी निर्मम हत्या कर दी गई.
हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर बढ़ा दबाव, आंदोलन को मिला समर्थन
पुलिस ने अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है. बताया कि इस सम्बन्ध में प्रतिनिधि मण्डल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर गिरफ्तारी की मांग किया था, एसपी ने आश्वासन दिया था कि अति शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. किन्तु पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली. उन्होने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने 18 अप्रैल के आन्दोलन को अपना नैतिक समर्थन दिया है.
बैठक में मुख्य रूप से संघ के मंत्री मनसाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार यादव, सन्तोष कुमार, हर्रैया के ब्लाक अध्यक्ष भरतराम, उमेश चौधरी, राजेश कुमार, दीनानाथ, रामपाल भारती, विजय भारत, हजारीलाल, मायाराम, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, हजारीलाल, सुभाष चन्द्र, कप्तान कुमार, शेषराम वर्मा, जगदीश प्रसाद, हरिश्चन्द्र, परमात्मा प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, हृदयलाल, राम सुरेश चौधरी, यशवन्त कुमार, सुखराम आदि शामिल रहे.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है