बस्ती में हरिजन आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने मंडलायुक्त-DM से की कार्रवाई की मांग

बस्ती में हरिजन आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने मंडलायुक्त-DM से की कार्रवाई की मांग
बस्ती में हरिजन आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने मंडलायुक्त-DM से की कार्रवाई की मांग

हरिजन आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे के आरोप को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार को मंडलायुक्त और  जिलाधिकारी  को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की. ज्ञापन भीम युवा वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद और ग्रामीण महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सौंपा गया. ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है  कि वे ग्राम गहरवार ज्योत, थाना लालगंज, तहसील व जिला बस्ती के निवासी हैं.  गांव की हरिजन आबादी की भूमि पर रामदत्त चौधरी पुत्र झिनकान द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराना जनहित में आवश्यक है.

ग्रामीणों के मुताबिक, मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया गया था, लेकिन याचिका खारिज होने के बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किया जा रहा है. ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि आरोपी को हरिजन आबादी की भूमि पर कब्जा करने से रोका जाए तथा पात्र ग्रामीणों को उक्त आबादी की भूमि आवंटित कर कब्जा दिलाया जाए. भीम युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद और ग्रामीण महेंद्र कुमार ने कहा कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और दबंगई के बल पर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने प्रशासन से कब्जा हटवाने के साथ आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. ज्ञापन देने वालों में वंदना, कमला देवी, अनीता, सरिता, अशोक कुमार, रंगीलाल, सुरजीत, महेंद्र कुमार, अश्वनी कुमार, शशिकला, नीलम, मनीषा, महिमा, सोनाली, पल्लवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है