बस्ती में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टेंडर प्रक्रिया पर धांधली के आरोप

विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा बस्ती मण्डल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण में मानकों को दरकिनार कर निकाले गये टेण्डर की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करके जांच कराकर टॅण्डर को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से टेण्डर निकालने का आग्रह किया है.

बाउण्ड्रीवॉल निर्माण के टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, जांच के निर्देश

विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में  मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को संलग्न पत्र भेजकर जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया है.मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय-रामनगर, सल्टौआ, रुधौली में बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण में टेण्डर प्रकिया में नियमों को अनदेखा कर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अलग-अलग नियम के माध्यम से टेण्डर निकाला गया है. जबकि अन्य जिलों में इसी विभाग द्वारा हर ब्लाक का टेण्डर अलग-अलग क्रमांक से निकाला गया है.

टेंडर में मिलीभगत का आरोप, रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया कराने की मांग

बस्ती जिलें में ठेकेदार एवं विभाग की मिलीभगत से सभी टेण्डरों को सामूहिक निकाला गया है. जो नियम विरूद्ध है. जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्यवाही कराकर टेण्डर को निरस्त कराकर पुनः मानक पूर्वक टेण्डर कराया जाना आंवश्यक है. उन्होने मानकों को दरकिनार कर निकाले गये टेण्डर की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करके जांच कराकर टेण्डर को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से टेण्डर निकालने हेतु आदेशित करने का आग्रह किया है. 

बस्ती में चालान को लेकर लोग गुस्सा, नगर पालिका की इस गलती की वजह से कट रहे चालान यह भी पढ़ें: बस्ती में चालान को लेकर लोग गुस्सा, नगर पालिका की इस गलती की वजह से कट रहे चालान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Apr 2026 By Shobhit Pandey

बस्ती में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टेंडर प्रक्रिया पर धांधली के आरोप

विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा बस्ती मण्डल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण में मानकों को दरकिनार कर निकाले गये टेण्डर की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करके जांच कराकर टॅण्डर को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से टेण्डर निकालने का आग्रह किया है.

बाउण्ड्रीवॉल निर्माण के टेंडर में गड़बड़ी के आरोप, जांच के निर्देश

विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में  मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को संलग्न पत्र भेजकर जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया है.मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय-रामनगर, सल्टौआ, रुधौली में बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण में टेण्डर प्रकिया में नियमों को अनदेखा कर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अलग-अलग नियम के माध्यम से टेण्डर निकाला गया है. जबकि अन्य जिलों में इसी विभाग द्वारा हर ब्लाक का टेण्डर अलग-अलग क्रमांक से निकाला गया है.

टेंडर में मिलीभगत का आरोप, रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया कराने की मांग

बस्ती जिलें में ठेकेदार एवं विभाग की मिलीभगत से सभी टेण्डरों को सामूहिक निकाला गया है. जो नियम विरूद्ध है. जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्यवाही कराकर टेण्डर को निरस्त कराकर पुनः मानक पूर्वक टेण्डर कराया जाना आंवश्यक है. उन्होने मानकों को दरकिनार कर निकाले गये टेण्डर की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करके जांच कराकर टेण्डर को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से टेण्डर निकालने हेतु आदेशित करने का आग्रह किया है. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/allegations-of-rigging-in-the-boundary-wall-tender-process-of/article-25548
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।