बस्ती में दलित महिला की जमीन पर कब्जे का आरोप, SP से लगाई गुहार
दुबौलिया थाना क्षेत्र के हेंगापुर निवासिनी दलित मालती देवी पत्नी शोभानाथ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने छप्परवाले घर को गांव के ही दबंगों से बचाने की गुहार लगाया है. मालती देवी के अनुसार न्याय न मिल तो उसे गांव से ही उजड़ जाना पड़ेगा. मालती लगातार प्रार्थना पत्र देकर थक चुकी है. उसके पति परदेश में हैं और अब उसे डर सता रहा है कि दबंग उसे गांव से बाहर जाने को मजबूर न कर दें.
एसपी को दिये पत्र में मालती देवी ने कहा है कि वह गाटा संख्या 729 में छप्परपोश मकान और सहन बनाकर रह रही है. गांव के ही अभिलाष यादव, बाबूलाल, शिवलाल और इनके घर की औरते उसके मकान और सहन पर जबरिया कब्जा करते चले आ रहे हैं.
विरोध करने पर मारते पीटने के साथ ही जान से मार देने की धमकी देते हैं. यदि उसके मकान और सहन की जमीन पर कब्जा जारी रहा तो मजबूरन उसे गांव से ही उजड़ जाना पड़ेगा. उसने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग करते हुये कहा है कि उसके जमीन से जबरिया कब्जा हटवाया जाय.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है