मुंडेरवा थाने में युवक की पिटाई का आरोप, SP-DIG को शिकायत; बेल्ट-जूतों से मारने का दावा

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सण्डा गांव निवासी एक युवक ने थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक और डीआईजी  को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित का कहना है कि उसे थाने में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. सण्डा गांव निवासी अखिलेश पाण्डेय पुत्र लक्ष्मीशंकर पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक और डीआईजी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 14 अगस्त 2026 की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच घर में कुछ घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान उसकी पत्नी ने अपने भाई को बुला लिया. आरोप है कि पत्नी के भाई ने स्थानीय थाने पर सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुंच गई. अखिलेश का आरोप है कि पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई, जबकि उस समय उसका सात वर्षीय बेटा भी उसके साथ था. शिकायत के अनुसार थाने में उससे पूछताछ के नाम पर मारपीट की गई. उसने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों ने बेल्ट व जूतों से उसकी पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोटें आईं.

प्रार्थना पत्र में अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान वह कई बार बेहोश हुआ. उसका कहना है कि अगले दिन उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ. उसने दावा किया है कि उसके पैर के अंगूठे में भी गंभीर चोट आई और शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान मौजूद हैं.पीड़ित ने अपने आवेदन में कहा है कि घटना के बाद वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान है. उसका आरोप है कि अब उसे और उसके परिवार को मुकदमे में फंसाने तथा अन्य प्रकार की धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है. अखिलेश पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक और डीआईजी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की भी अपील की है.
फिलहाल मामले में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 Aug 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/allegation-of-beating-of-young-man-in-munderwa-police-station/article-25904
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है