बस्ती में बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, DM ने घाघरा तटबंधों का किया निरीक्षण
बस्ती. जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बुधवार को हर्रैया तहसील में घाघरा नदी के किनारे बने गौरा-सैफाबाद, चाँदपुर-गौरा, उमरिया रिंग बांध और कटरिया-चाँदपुर तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण में बताया गया कि उमरिया रिंग बांध के अंतर्गत 12 गाँवों की सुरक्षा के लिए दो स्पर का निर्माण चल रहा है, जो अभी 50 फीसदी पूरा हुआ है और जून 2026 तक पूर्ण होगा.
गौरा-सैफाबाद तटबंध पर मौजपुर गाँव की सुरक्षा के लिए बन रहे चार में से तीन डैम्पनर का काम हो चुका है, बाकी 15 जून तक पूरा होगा. DM ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ आने से पहले हर हाल में काम पूरा किया जाए. बाढ़ चौकी पर बोल्डर, नायलॉन क्रेट, सीमेंट बोरी समेत आपातकालीन सामग्री का रिजर्व स्टॉक तैयार रखने के भी आदेश दिए गए.
इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता दिनेश कुमार, सहायक अभियन्ता संजय शुक्ला, सत्येन्द्र गौतम व शीलभद्र सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे.

ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है