बस्ती में संपत्ति के लिए पिता की हत्या का आरोप, बेटे ने DIG से मांगी सुरक्षा

कप्तानगंज थाना  क्षेत्र निवासी वंश बहादुर वर्मा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा अपराध संख्या 0208/2023 में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है. प्रार्थना पत्र में  वंश बहादुर वर्मा ने कहा है कि उनकी भाभी उर्मिला देवी, हनुमान चौधरी समेत अन्य लोगों ने उनके पिता स्वर्गीय राम अहंकोरे चौधरी की चल एवं अचल संपत्ति को कथित रूप से धोखाधड़ी कर अपने नाम करा लिया. आरोप है कि संपत्ति अपने नाम कराने के बाद एक सुनियोजित साजिश के तहत उनके पिता की हत्या कर दी गई.

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार थाना कप्तानगंज में शिकायत की, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. बाद में न्यायालय के हस्तक्षेप पर मुकदमा अपराध संख्या 0208/2023 दर्ज किया गया, लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि वर्तमान समय में पीड़ित और उसके परिवार को लगातार भय,

धमकी एवं उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उन्होंने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से चार प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आरोपियों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच व कार्रवाई, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराना तथा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना शामिल है.

Basti News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ परशुरामपुर  कार्यकारिणी का विस्तार, कई शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारियां यह भी पढ़ें: Basti News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ परशुरामपुर कार्यकारिणी का विस्तार, कई शिक्षकों को मिली नई जिम्मेदारियां

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 May 2026 By Bhartiya Basti

बस्ती में संपत्ति के लिए पिता की हत्या का आरोप, बेटे ने DIG से मांगी सुरक्षा

कप्तानगंज थाना  क्षेत्र निवासी वंश बहादुर वर्मा ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा अपराध संख्या 0208/2023 में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है. प्रार्थना पत्र में  वंश बहादुर वर्मा ने कहा है कि उनकी भाभी उर्मिला देवी, हनुमान चौधरी समेत अन्य लोगों ने उनके पिता स्वर्गीय राम अहंकोरे चौधरी की चल एवं अचल संपत्ति को कथित रूप से धोखाधड़ी कर अपने नाम करा लिया. आरोप है कि संपत्ति अपने नाम कराने के बाद एक सुनियोजित साजिश के तहत उनके पिता की हत्या कर दी गई.

पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार थाना कप्तानगंज में शिकायत की, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. इसके बाद पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई. बाद में न्यायालय के हस्तक्षेप पर मुकदमा अपराध संख्या 0208/2023 दर्ज किया गया, लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि वर्तमान समय में पीड़ित और उसके परिवार को लगातार भय,

धमकी एवं उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उन्होंने निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से चार प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, आरोपियों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच व कार्रवाई, परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराना तथा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करना शामिल है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/accused-of-killing-father-for-property-in-basti-son-seeks/article-25656
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है