यूपी के बस्ती में लेखपाल पर ग्राम प्रधान और ग्रामीणों का फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप, डियम से कार्रवाई की मांग

dm (1)

बस्ती । सोमवार को विकास खण्ड बस्ती सदर के ग्राम पंचायत मूडाडीहा के नागरिकों ने विक्रम गौतम, हरिकेश गौतम के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामसभा मूडाडीहा में  आवासीय पट्टा के आवंटन हेतु ग्राम प्रधान द्वारा प्रस्ताव बनाकर कानून गो को दिया गया था। इस पर हल्का लेखपाल रितेश शुक्ला ने पूर्व ग्राम प्रधान कुलदीप, और मंजू का फर्जी हस्ताक्षर बनवा लिया। यही नहीं लेखपाल ने ग्राम प्रधान का भी फर्जी मोहर और हस्ताक्षर बनवा लिया। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान महेश ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर लेखपाल के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई की मांग किया है। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि लेखपाल ने उनका फर्जी हस्ताक्षर कराकर  रिपोर्ट लगा दिया।
ज्ञापन देने वालों में मूडाडीहा गांव के रमेश निषाद, राजकुमार, राजन, अमित कुमार, वृजेश कुमार, करन, रामकेवल, सुनीता, शेषराम, राजकुमार, बखेडू, इन्द्रावती, कैलाशपति, रामरति, गीता, इन्द्रमती, सरोज, सोनमती, शीतला देवी आदि शामिल रहे।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
23 Dec 2024 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/accusation-of-fake-signatures-of-village-head-and-villagers-on-accountant-in-up-s-basti--demand-for-action-from-diam/article-16788
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है