परिषदीय स्कूलों के बच्चों का बन रहा आधार कार्ड

परिषदीय स्कूलों के बच्चों का बन रहा आधार कार्ड
Basti news

Basti News: हर्रैया बीआरसी केन्द्र पर विकासखण्ड के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का नया आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन की प्रक्रिया खण्ड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा की देख-रेख में लगातार जारी है. सोमवार तक लगभग पाँच सौ बच्चों का आधार कार्ड बनाने का कार्य पूरा हो चुका है जबकि पचास बच्चों का आधार संशोधित किया जा चुका है.

बीआरसी के कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर न्याय पंचायत वार आधार बनाने का कार्य गतिमान है. इसके लिए परिषदीय स्कूलों के बच्चे अपने प्रधानाध्यापक व अभिभावक के साथ बीआरसी केन्द्र पर आकर आधार बनवा रहे हैं. नया आधार कार्ड निःशुल्क,सिर्फ डेमोग्राफिक अपडेट के लिए पचास रुपये जबकि बॉयोमेट्रिक अपडेट के लिए सौ रुपये का शुल्क लिया जा रहा है. जो कि आधार सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क है.

अपने स्कूल के बच्चों का आधार बनवाने के लिए केंद्र पर मौजूद  प्राथमिक विद्यालय लखनीपुर के  प्रधानाध्यापक हरी सिंह ने बताया कि नया आधार निःशुल्क बनाया गया है जबकि अपडेट के लिए निर्धारित शुल्क लिया गया है.  कम्पोजिट विद्यालय संग्रामपुर के सहायक   अध्यापक अवधनाथ वर्मा ने बताया कि हमारे विद्यालय के सिर्फ नए बच्चों का आधार बना है इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया गया है.

Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार यह भी पढ़ें: Basti News: मांगों के समर्थन में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने शुरू किया तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है