Central Academy में शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान और संस्कृति का मंच, छात्रों ने गुरुजनों को भेंट किए उपहार
सेन्ट्रल एकेडमी में शनिवार को शिक्षक दिवस का पर्व उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. निदेशक जय प्रकाश तिवारी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे जीवन को माता-पिता के बाद शिक्षक ही ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन देकर सही दिशा देने का काम करता है. वो शिक्षक ही होते हैं, जो बिना किसी भेदभाव के निस्वार्थ तौर पर हमें शिक्षा के साथ-साथ अच्छे और बुरे का फर्क समझाते हैं. किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ शिक्षक समाज के निर्माता भी होते हैं. किसी भी क्षेत्र में शिक्षक ही जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं.
निदेशक सीमा तिवारी, सहायक निदेशक अनुज तिवारी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान दार्शनिक और प्रख्यात शिक्षाविद थे. शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करने का दिन है जिन्होने अपना जन्म दिन गुरूजनों को समर्पित कर दिया. प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने कहा कि हम सभी के जीवन में गुरूजनों का विशेष महत्व होता है. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे. वे एक महान दार्शनिक और शिक्षक थे. एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे.
इस अवसर पर छात्रों ने गुरूजनों के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर उन्हें उपहार भेंट किया. निदेशक जे.पी. तिवारी ने गुरूजनों को विशेष उपहार देते हुये कहा कि इनके सहयोग और समर्पण के बिना विद्यालय चलाना असंभव है. कार्यक्रम में आबिद अरशद, अतुल, फिजा अकरम, फिजा युनूस, सुधा गोंड, अंजली कौर, आजम, सम्स, जिशान प्रियंका त्रिपाठी, रानी, रूचि आदि ने छात्रों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी दिया.छात्र-छात्राओें राजश्री तिवारी, रौनक, फरहान, अलका, आराध्या, श्रेया, साक्षी, अंजली, एन्जल, आदिति मिश्रा, दिव्यांशी, निषिका, हिफजा, शुभम, आर्यन, वेदांश, आदि ने शिक्षकों की भूमिका पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है