बस्ती बालिका हत्या मामला: दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी ने जताया आक्रोश

बस्ती बालिका हत्या मामला: दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी ने जताया आक्रोश

 लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव में मासूम बालिका की हत्या, दुराचार  मामले के खुलासा की मांग को लेकर भीम युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव, प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद के नेतृत्व में पीड़ित के पिता के साथ गुरूवार को भूख हड़ताल के लिये पहुंचे। एडशिनल एसपी ने उन लोगों से ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि भूख हड़ताल न करें मामले का शीघ्र खुलासा करा दिया जायेगा।

सोनू राव, अजय राव उर्फ प्रमोद आदि ने लालगंज पुलिस मासूम बालिका की हत्या मामले का खुलासा कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया।  कहा कि पुलिस ने डीएनए सेम्पल भी लिया किन्तु न्याय नहीं मिला। उल्टे न्याय की मांग करने पर पुलिस द्वारा उत्पीड़न की कार्रवाई किया जाता है।

ज्ञापन देने के दौरान भीम युवा  वाहिनी  के मंडल अध्यक्ष  अवनीश प्रभात, संदीप गौतम, जितेन्द्र प्रसाद, , सुरेन्द्र कुमार, इन्द्रावती, रीना देवी आदि शामिल रहे। 

Basti News: डेढ़ लाख रुपये देकर जांच रिपोर्ट बदलवाने का आरोप, डीएम से शिकायत यह भी पढ़ें: Basti News: डेढ़ लाख रुपये देकर जांच रिपोर्ट बदलवाने का आरोप, डीएम से शिकायत

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है