बस्ती के 19 वर्षीय जीशान अहमद के ए.आई. पंजाबी गीतों की दुनियाभर में धूम
19 वर्ष के जीशान अहमद सिद्दीकी के ए.आई. तकनीक से विकसित पंजाबी गीत भारत समेत दुनियां के डिजिटल प्लेटफार्मो पर धूम बचा रहे हैं। बस्ती सदर तहसील परिसर के निकट के निवासी 19 वर्ष के जीशान अहमद ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में अपने अनुभव, सपनों और उपलब्धियों को साझा किया। डा. जी.डी. सिद्दीकी के पुत्र जीशान अहमद लखनऊ के मूल निवासी है और हाई स्कूल तक की शिक्षा सेन्ट जोसेफ और इण्टर मीडिएट लिटिल फ्लावर से किया। जीशान अहमद इस समय नेशनल पी.जी. कालेज लखनऊ मंें बीसीए द्वितीय वर्ष के छात्र है।
जीशान अहमद द्वारा तकनीक से रचे लगभग 20 गाने भारत और अनेक गाने विदेशों में धूम मचा रहे हैं। वे पंजाबी गायकों से सर्वाधिक प्रभावित है। उनका कहना है कि उनके गीतों में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिये बहुत कुछ है। रैप सांग से लेकर जीशान अहमद गीतों मंें लगातार प्रयोग कर रहे हैं। 70 के दशक के गीतों से लेकर अब तक की यात्रा में जीशान अहमद समूची दुनियां में अपने माता-पिता की प्रेरणा से इस क्षेत्र में नये प्रतिमान स्थापित करना चाहते हैं। उनके द्वारा ए.आई. तकनीक से विकसित पंजाबी गीत की दुनियां भर में धूम है और अनेक डिजिटल प्लेटफार्म पर जीशान को सुना जा सकता है।
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है