उचित दर विक्रेताओं को लाभांश बढ़ा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में किया ये ऐलान
Basti News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 80 हजार उचित दर विक्रताओं का लाभांश 70 रूपये प्रति कुन्तल से बढाकर 90 रूपये प्रति कुन्तल कर दिया है. इसकी घोषणा उन्होने गोरखपुर में योगी बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह एवं सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित उचित दर विक्रेताओ को सम्बोधित करते हुए किया. उन्होने यह भी कहा कि उचित दर की दुकानों को कामन सर्विस सेण्टर (सीएससी) के रूप में सक्षम बनाए जाने हेतु राज्य सरकार एवं सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लि. के मध्य एमओयू साइन किया गया है. इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया गया.
कलेक्टेªट सभागार बस्ती में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कोटेदारों के सम्मुख किया गया. इस अवसर पर विधायक अजय सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, महेश शुक्ला, उपायुक्त खाद्य एस.के. सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी सुशील मिश्र, पूर्ति निरीक्षकगण उपस्थित रहे.
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी कोटेदारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे कामन सर्विस सेण्टर संचालित करने के लिए शीघ्रातिशीघ्र अपनी दुकान में व्यवस्था पूरी करें. इसके द्वारा वे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के साथ-साथ भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड भी बना सकेंगे, जिसके लिए उनको शुल्क प्राप्त होंगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी.
उन्होने निर्देश दिया है कि सभी कोटेदार अन्त्योदय कार्डधारको का विवरण अलग रजिस्टर में दर्ज करें. इसके साथ ही गोल्डेन कार्ड बने हुए लाभार्थियों का विवरण रखें ताकि शेष बचे हुए लाभार्थियांे को गोल्डेन कार्ड बनाया जा सके, जबतक वे स्वयं सीएससी संचालन शुरू नही करते है तबतक निकट के सीएससी को अपने दुकान में स्थान देकर गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें. कामन सर्विस सेण्टर के माध्यम से वे बिजली का बिल जमा कर सकेंगे. बैंक की भॉति धन का लेन-देन कर सकेंगे. साथ ही ग्रामीणों का अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन करा सकेंगे.
जिलापूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि कोटेदारों को सीएससी संचालन करने के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है. इस अवसर पर पूर्तिनिरीक्षक रमेश कुमार वर्मा, सत्येन्द्र प्रसाद, शैलेष कुमार, रामनारायण वर्मा, कुलभूषण श्रीवास्तव, नवीन कुमार, भूपेन्द्र चौरसिया, सुरेन्द्र प्रजापति तथा उचित दर विक्रेतागण उपस्थित रहें.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है