दुर्भावना से ग्रस्त होकर भाजपा ने रोकी थी केजरीवाल सरकार की डोर डिलिवरी योजना

kaji imran latif

बस्ती. आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता इमरान लतीफ ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के केजरीवाल सरकार द्वारा लाई गयी गरीबों के राशन की डोर डिलिवरी योजना पर रोक लगा दिया था. सरकार को योजना के नाम ‘मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना’ पर आपत्ति थी. योजना का नाम बदलने के बाद भी सरकार ने दुर्भावनावश फिर भी योजना को मंजूरी नही दी.

जबकि दिल्ली सरकार गरीब जनता के दरवाजे पर सीधे योजना का लाभ पहुंचाना चाहती थी. जनता में इसको लेकर भारी उत्साह था. लेकिन जनभावनाओं को रौंदते हुये केन्द्र सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाया था. दिल्ली सरकार की डोर डिलिवरी योजना का चुनाव से कोई लेना देना नही था. ‘आप’ नेता ने यहां मीडिया को जारी बयान में कहा अब समूचे देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लागू है और आज अन्न महोत्सव के बहाने जनता को प्रधानमंत्री की फोटो लगा खाद्यान्न का पैकेट बांटा जा रहा है. यह अपरोक्ष रूप से चुनाव की तैयारियां हैं और गरीब जनता की गाढ़ी कमाई प्रचार पर खर्च की जा रही है.

साथ ही देश की जनता भी या जान गयी कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनो साफ नही है. सरकार दोहरी व्यवस्था पर दुर्भावनाग्रस्त होकर काम कर रही है. नफरत बांटकर, दूसरे दलों के प्रति जनता में दुर्भावनायें भरकर भाजपा भारतीय राजनीति को रसातल में ले जा रही है. ‘आप’ नेता ने कहा सरकार के मंत्री और सरकार एक ओर ये कहते हैं कि देश में कोई गरीब नही है दूसरी ओर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाई जा रही है. इसी तरह जनता को विभिन्न मोर्चों पर गुमराह किया जा रहा है. ऐसी सरकारों को आगामी चुनावों में जनता मताधिकार की ताकत से करारा जवाब देगी.

यूपी में पूर्व से पश्चिम तक इस तारीख को बरसेंगे बादल, गिरेगी बिजली! यह भी पढ़ें: यूपी में पूर्व से पश्चिम तक इस तारीख को बरसेंगे बादल, गिरेगी बिजली!

यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान यह भी पढ़ें: यूपी में 28 मार्च से शुरू होगा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! सीएम योगी ने किया ऐलान

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
06 Aug 2021 By Bhartiya Basti

दुर्भावना से ग्रस्त होकर भाजपा ने रोकी थी केजरीवाल सरकार की डोर डिलिवरी योजना

बस्ती. आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता इमरान लतीफ ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली के केजरीवाल सरकार द्वारा लाई गयी गरीबों के राशन की डोर डिलिवरी योजना पर रोक लगा दिया था. सरकार को योजना के नाम ‘मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना’ पर आपत्ति थी. योजना का नाम बदलने के बाद भी सरकार ने दुर्भावनावश फिर भी योजना को मंजूरी नही दी.

जबकि दिल्ली सरकार गरीब जनता के दरवाजे पर सीधे योजना का लाभ पहुंचाना चाहती थी. जनता में इसको लेकर भारी उत्साह था. लेकिन जनभावनाओं को रौंदते हुये केन्द्र सरकार ने अपना असली चेहरा दिखाया था. दिल्ली सरकार की डोर डिलिवरी योजना का चुनाव से कोई लेना देना नही था. ‘आप’ नेता ने यहां मीडिया को जारी बयान में कहा अब समूचे देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लागू है और आज अन्न महोत्सव के बहाने जनता को प्रधानमंत्री की फोटो लगा खाद्यान्न का पैकेट बांटा जा रहा है. यह अपरोक्ष रूप से चुनाव की तैयारियां हैं और गरीब जनता की गाढ़ी कमाई प्रचार पर खर्च की जा रही है.

साथ ही देश की जनता भी या जान गयी कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनो साफ नही है. सरकार दोहरी व्यवस्था पर दुर्भावनाग्रस्त होकर काम कर रही है. नफरत बांटकर, दूसरे दलों के प्रति जनता में दुर्भावनायें भरकर भाजपा भारतीय राजनीति को रसातल में ले जा रही है. ‘आप’ नेता ने कहा सरकार के मंत्री और सरकार एक ओर ये कहते हैं कि देश में कोई गरीब नही है दूसरी ओर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना चलाई जा रही है. इसी तरह जनता को विभिन्न मोर्चों पर गुमराह किया जा रहा है. ऐसी सरकारों को आगामी चुनावों में जनता मताधिकार की ताकत से करारा जवाब देगी.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/-bjp-had-stopped-kejriwal-government-s-door-delivery-scheme/article-7484
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है