Basti News: शरद काल गन्ने की बुवाई के साथ सरसों आलू मटर की कर सकते हैं बुवाईं

Basti News: शरद काल गन्ने की बुवाई के साथ सरसों आलू मटर की कर सकते हैं बुवाईं
शरद काल गन्ने की बुवाई के साथ सरसों आलू मटर की कर सकते हैं बुवाईं

बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल लिमिटेड अठदमा में सोमवार को गन्ना किसानो की विचार एव गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें इसमें गोरखपुर कुशीनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को शरद कालीन गन्ने की बुवाई पैदावार गन्ने में लगने वाले कीट उससे बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

सहायक निदेशक गन्ना किसान संस्थान पिपराइच गोरखपुर ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सरकार गन्ना बुवाई के समय सा फसल सरसों आलू मटर आज की बुवाई एक साथ कर सकते हैं जिससे एक साथ दो लाभ प्राप्त कर सकते हैं.वैज्ञानिक डॉ० ओपी सिंह, प्रजनन के बारे में विस्तृत जानकारी दिया वैज्ञानिक डॉ विनय कुमार मिश्र व डा० योगेन्द्र भारती ने गन्ने में लगने वाले कीट एवं रोग से संबंधित रेडराट से बचाव की जानकारी,व पादप रोग के बारे विस्तृत दिया. इकाई प्रमुख ओमपाल सिंह ने गन्ना किसान गोष्ठी में आए हुए प्रगतिशील किसान व  वैज्ञानिकों आभार व्यक्त किया और किसानों से मिल क्षेत्र में गन्ने का क्षेत्र बढ़ाने की अपील की.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान पुष्करादित्य सिंह व संचालन प्रबंधक गन्ना राजीव शर्मा ने किया. इस अवसर पर गन्ना प्रमुख शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी एचआर प्रमुख डीपीएम त्रिपाठी, गन्ना प्रबंधक आरके राव ,प्रबंधक एचआर बीसी मंडल, राजेश सिंह जगबीर शाही समीर चौधरी सुभाष चंद्र चौधरी विंध्याचल सिंह, दिनेश सिंह, शिवनारायन राम आसरे, मो० उस्मान, विजय उपाध्याय, प्रदीप चौधरी,रामजन्म चेतराम सहित लोग मौजूद रहे.

बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे यह भी पढ़ें: बस्ती: डॉ. वीके वर्मा को अस्पताल में किया नजरबंद, नियमितीकरण और समान वेतन के लिए लखनऊ जा रहे थे

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है