Akhilesh Yadav Birthday: केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिन

करोड़ो देशवासियों के उम्मीद की किरण हैं अखिलेश यादव- महेन्द्रनाथ यादव

Akhilesh Yadav Birthday: केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिन
samajwadi party basti akhilesh yadav

बस्ती .  समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) का 48 वां जन्म दिन गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव (Mahendra Nath Yadav Basti) के संयोजन में नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ केक काटकर मनाया. महेन्द्रनाथ यादव ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुये कहा कि वे करोड़ो भारतवासियों और उत्तर प्रदेश के आशा की किरण हैं. इस संकटकाल में समाज के सभी वर्गो की अपेक्षा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश जी के नेतृत्व में पार्टी की मजबूत सरकार बने. उत्पीड़न, मंहगाई, मुसीबतों से लोगों को निजात मिल सके.

जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राम ललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, राजकपूर यादव, रविन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी आदि ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वस्थ जीवन की कामना किया. कहा कि उत्तर प्रदेश के समाजवादियों और प्रदेश की जनता को उनसे बहुत उम्मीदें हैं.

टेलीग्राम पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
व्हाट्सऐप पर भारतीय बस्ती को करें  सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
ट्विटर पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो - यहां करें क्लिक
फेसबुक पर भारतीय बस्ती को करें लाइक - यहां करें क्लिक

बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, यज्ञेश पाण्डेय, समीर चौधरी, रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, मो. सलीम, गुलाम गौस, चन्द्रिका यादव, महेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, मो0 शकील,  रामशंकर निराला, मो0 जावेद, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, अमित गौड़, सुमन सिंह, हनुमान गौड़, मो. याकूब, आमिष खान, मो. साहिर, अंकित शुक्ल, रजनीश यादव, प्रशान्त यादव, रघुननन्दन राम साहू, डा. फूलदेव यादव, मो. हारिश, सुशील यादव, रामवृक्ष यादव, अमित यादव, घनश्याम यादव, डब्बू यादव, फूलचन्द श्रीवास्तव, श्याम यादव, दिलीप यादव, अरविन्द यादव, मो. असलम, भोला पाण्डेय, तूफानी यादव, सूरज यादव, राहुल चौधरी, इन्द्रजीत के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है