“तारकोल नहीं मिला तो रुक जाएंगे विकास कार्य” बस्ती के ठेकेदारों ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

मार्ग निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली तारकोल, बिटुमिन की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण मार्ग कार्यों में ठेकेदारों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को बस्ती ठेकेदार एसोसिएशन अध्यक्ष राजमोहन सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों, ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता आनन्द कुमार को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष राजमोहन सिंह, महामंत्री राजमणि सिंह ने मुख्य अभियन्ता को  बताया कि अमेरिका-इजराइल, ईरान युद्ध के कारण विदुमिन के दरों में लगातार हो रही अप्रत्याशित वृद्धि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया था और राहत की मांग की गयी थी.  वर्तमान समय में इस वैश्विक संकट के कारण  विकास कार्य प्रभावित हो रहा है.

 ठेकेदारों ने उठाई तारकोल उपलब्ध कराने की मांग

 ज्ञात हुआ है कि तारकोल / विटुमिन की बढ़ी हुए दर का भुगतान अनुबन्ध गठित ठेकेदारों को किया जायेगा, जो दिनांक 01.04.2026 से 30.06.2026 तक प्रभावी रहेगा जबकि विभाग द्वारा कोई लिखित सूचना अनुबन्धित ठेकेदारों को नहीं मिला है. बताया अनुबन्धित ठेकेदारों का 1 किमी0 या 1 किमी0 से कम अनुबन्ध गठित है, उन ठेकेदारों को तारकोल (विटुमिन) की सी आर सी मिलने में असुविधा हो रही है.  इन छोटे ठेकेदारों के लिए उचित प्रबन्ध किया जाय. लोक निर्माण विभाग अपने स्टोर को पुनर्जीवित कर स्टोर से फ्री ऑफ कास्ट तारकोल निर्गत कर अनुबन्धित दरों से तारकोल की कटौती कर इस वैश्विक संकट से निजात दिलाते हुए विकास कार्य जारी रख सकते हैं.

बस्ती में जनगणना ड्यूटी में फंसे शिक्षक, ऐप लॉगिन नहीं होने से बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें: बस्ती में जनगणना ड्यूटी में फंसे शिक्षक, ऐप लॉगिन नहीं होने से बढ़ी परेशानी

ज्ञापन लेने के बाद मुख्य अभियन्ता आनन्द कुमार ने कहा कि समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराया जायेगा.
तारकोल संकट को लेकर मुख्य अभियन्ता को ज्ञापन देने के दौरान एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जर्नादन पाठक, उपाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामफेर यादव, आशीष सिंह ‘आशू’,  विजय यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह, गोरख यादव, आशुतोष पाण्डेय, दिनेश श्रीवास्तव, विनोद चोधरी, भानु प्रताप सिंह,  अमित सिंह के साथ ही अनेक पदाधिकारी, ठेकेदार शामिल रहे. 

Basti News: पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल में हुई एचआईवी, क्षय रोग की निःशुल्क जांच यह भी पढ़ें: Basti News: पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल में हुई एचआईवी, क्षय रोग की निःशुल्क जांच

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 May 2026 By Shobhit Pandey

“तारकोल नहीं मिला तो रुक जाएंगे विकास कार्य” बस्ती के ठेकेदारों ने मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

मार्ग निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली तारकोल, बिटुमिन की दरों में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण मार्ग कार्यों में ठेकेदारों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को बस्ती ठेकेदार एसोसिएशन अध्यक्ष राजमोहन सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों, ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियन्ता आनन्द कुमार को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष राजमोहन सिंह, महामंत्री राजमणि सिंह ने मुख्य अभियन्ता को  बताया कि अमेरिका-इजराइल, ईरान युद्ध के कारण विदुमिन के दरों में लगातार हो रही अप्रत्याशित वृद्धि के सम्बन्ध में अवगत कराया गया था और राहत की मांग की गयी थी.  वर्तमान समय में इस वैश्विक संकट के कारण  विकास कार्य प्रभावित हो रहा है.

 ठेकेदारों ने उठाई तारकोल उपलब्ध कराने की मांग

 ज्ञात हुआ है कि तारकोल / विटुमिन की बढ़ी हुए दर का भुगतान अनुबन्ध गठित ठेकेदारों को किया जायेगा, जो दिनांक 01.04.2026 से 30.06.2026 तक प्रभावी रहेगा जबकि विभाग द्वारा कोई लिखित सूचना अनुबन्धित ठेकेदारों को नहीं मिला है. बताया अनुबन्धित ठेकेदारों का 1 किमी0 या 1 किमी0 से कम अनुबन्ध गठित है, उन ठेकेदारों को तारकोल (विटुमिन) की सी आर सी मिलने में असुविधा हो रही है.  इन छोटे ठेकेदारों के लिए उचित प्रबन्ध किया जाय. लोक निर्माण विभाग अपने स्टोर को पुनर्जीवित कर स्टोर से फ्री ऑफ कास्ट तारकोल निर्गत कर अनुबन्धित दरों से तारकोल की कटौती कर इस वैश्विक संकट से निजात दिलाते हुए विकास कार्य जारी रख सकते हैं.

ज्ञापन लेने के बाद मुख्य अभियन्ता आनन्द कुमार ने कहा कि समस्याओं का नियमानुसार निस्तारण कराया जायेगा.
तारकोल संकट को लेकर मुख्य अभियन्ता को ज्ञापन देने के दौरान एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जर्नादन पाठक, उपाध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामफेर यादव, आशीष सिंह ‘आशू’,  विजय यादव, रविन्द्र प्रताप सिंह, गोरख यादव, आशुतोष पाण्डेय, दिनेश श्रीवास्तव, विनोद चोधरी, भानु प्रताप सिंह,  अमित सिंह के साथ ही अनेक पदाधिकारी, ठेकेदार शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/%E2%80%9Cif-tar-is-not-found-then-development-work-will-stop%E2%80%9D/article-25668
On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।