बस्ती में इस तारीख को लगने वाला है बंपर रोजगार मेला, घर बैठे फोन पर इंटरव्यू देकर मिलेगी नौकरी

Rojgar Mela

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो जल्द ही आपका सपना पूरा होने वाला है. बस्ती में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. आप इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं और अपनी मनचाही नौकरी पा सकते हैं. प्रशासन ने बस्ती के बेरोजगार युवकों और युवतियों के लिए 25 जून 2021 को रोजगार मेला संपन्न कराने का फैसला लिया है. इस बार कोरोना की वजह से उम्मीदवारों का साक्षात्कार उनसे मोबाइल पर बातचीत करके ही लिया जाएगा.

अगर आप इस रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेवायोजन कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा. कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने उम्मीदवारों और नियोजकों से सेवायोजन कार्यालय में न आने का अनुरोध किया है. उम्मीदवार ने पोर्टल पर अपना जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है उसी नंबर पर उनसे इंटरव्यू लिया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उनकी सूची नियोजक को 2 दिनों के अंदर बस्ती के सेवायोजन कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी. 

कैसे हो सकते हैं रोजगार मेला में शामिल
जैसा कि पहले से जानकारी दी गई है कि उम्मीदवार को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण कराना जरूरी है. अगर आप  इस मेले में शामिल होकर नौकरी पाना चाहते हैं तो सेवायोजन कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://sewayojan.up.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें.

बस्ती में आईजीआरएस शिकायतों पर डीएम सख्त, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई यह भी पढ़ें: बस्ती में आईजीआरएस शिकायतों पर डीएम सख्त, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

कैसे करें रजिस्ट्रेशन-
1. सबसे पहले http://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं.
2. इसके बाद वेबसाइट पर सबसे ऊपर लिखे हुए New Account के टैब पर क्लिक करें.
3. इसके बाद आपको साइन अप करने का विकल्प मिलेगा. वहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, यूजर आईडी और पासवर्ड एंटर करें और कैप्चा कोड डालें.
4. इतना करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें. बस आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है.
5. सीधे रजिस्ट्रेशन के पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें- http://sewayojan.up.nic.in/IEP/registration.aspx

Basti News: जन-जन से संवाद बनायेगी भाजपा -सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ यह भी पढ़ें: Basti News: जन-जन से संवाद बनायेगी भाजपा -सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- http://sewayojan.up.nic.in/RojgarMela.aspx

बस्ती में अनोखा प्रदर्शन, चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार को दिखाया आईना यह भी पढ़ें: बस्ती में अनोखा प्रदर्शन, चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार को दिखाया आईना

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
17 Jun 2021 By Bhartiya Basti

बस्ती में इस तारीख को लगने वाला है बंपर रोजगार मेला, घर बैठे फोन पर इंटरव्यू देकर मिलेगी नौकरी

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो जल्द ही आपका सपना पूरा होने वाला है. बस्ती में रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. आप इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं और अपनी मनचाही नौकरी पा सकते हैं. प्रशासन ने बस्ती के बेरोजगार युवकों और युवतियों के लिए 25 जून 2021 को रोजगार मेला संपन्न कराने का फैसला लिया है. इस बार कोरोना की वजह से उम्मीदवारों का साक्षात्कार उनसे मोबाइल पर बातचीत करके ही लिया जाएगा.

अगर आप इस रोजगार मेले में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेवायोजन कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कराना होगा. कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने उम्मीदवारों और नियोजकों से सेवायोजन कार्यालय में न आने का अनुरोध किया है. उम्मीदवार ने पोर्टल पर अपना जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया है उसी नंबर पर उनसे इंटरव्यू लिया जाएगा. जिन उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा उनकी सूची नियोजक को 2 दिनों के अंदर बस्ती के सेवायोजन कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी. 

कैसे हो सकते हैं रोजगार मेला में शामिल
जैसा कि पहले से जानकारी दी गई है कि उम्मीदवार को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण कराना जरूरी है. अगर आप  इस मेले में शामिल होकर नौकरी पाना चाहते हैं तो सेवायोजन कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://sewayojan.up.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा लें.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन-
1. सबसे पहले http://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं.
2. इसके बाद वेबसाइट पर सबसे ऊपर लिखे हुए New Account के टैब पर क्लिक करें.
3. इसके बाद आपको साइन अप करने का विकल्प मिलेगा. वहां अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, यूजर आईडी और पासवर्ड एंटर करें और कैप्चा कोड डालें.
4. इतना करने के बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करें. बस आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है.
5. सीधे रजिस्ट्रेशन के पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें- http://sewayojan.up.nic.in/IEP/registration.aspx

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- http://sewayojan.up.nic.in/RojgarMela.aspx

https://bhartiyabasti.com/basti-mein-naukri-sarkari-naukri-up-rojgar-mela-2021-register-here-for-emplyment-mela-in-basti-at--sewayojan-up-nic-in-jprs/article-6792
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है