Basti डीएम ने छात्राओं को खिलाया एलबेण्डाजोल की गोली

Basti डीएम ने छात्राओं को खिलाया एलबेण्डाजोल की गोली
Dm Basti Basti News 3

संवाददाता- बस्ती (Basti).‘कृमि से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा’ के नारे के साथ जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव (DM Basti) ने राजकीय कन्या इण्टर कालेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के कार्यक्रम को दीप प्रवज्जलित कर शुभारम्भ किया.

इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को एलबेण्डाजोल की गोली खिलायी.

उन्होंने कहा कि एलबेण्डाजाल बच्चों के लिए सुरक्षित दवा है. कहा कि इस दवा के खाने से बच्चों का स्वास्थ्य सुधरता है, खून की कमी दूर होती है. कुपोषण, भूख न लगना, बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी और दस्त तथा वजन में कमी की समस्या दूर होती है.

Basti DM ने कहा कि कीड़े की दवा खाने के साथ-साथ हमें स्वच्छता पर भी ध्यान देना चाहिए.नाखून छोटे और साफ होने चाहिए.खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिए.हमें साफ पानी पीना चाहिए तथा आसपास सफाई रखना चाहिए.खुले में शौच न जायें, शौचालय का प्रयोग करें.

डीएम ने बताया कि 1 से 5 साल तक के बच्चों को यह दवा आंगनबाड़ी केन्द्र में तथा 6 से 19 साल तक के बच्चों को स्कूल-कालेज में खिलाया जायेगा.

Basti CDO ने कहा – बीमारी पेट में कीड़ों के कारण

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी  Basti अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि बहुत सी बीमारी पेट में कीड़ों के कारण होती है.एलबेण्डाजोल का उपयोग करके ऐसे बहुत सी पेट से सम्बन्धित बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है.

कार्यक्रम का संचालन रेड क्रास सोसाइटी के सदस्य एल0के0 पाण्डेय न किया.छात्राओं ने स्वच्छता पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत किया.

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी Basti डा0 ए0के0 गुप्ता, डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन, नोडल अधिकारी डा. सी0के0 वर्मा, संयुक्त निदेशक डा0 राजकुमार, प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम सिंह, जिला समन्वयक नगरीय क्षेत्र सचिन चौरसिया, रेड क्रास सोसाइटी के कुलवेन्द्र सिंह मजहबी, विद्यालय के अध्यापक एवं बच्चे उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े: बस्ती मण्डल से 36 डॉक्टर किए जाएंगे बर्खास्त

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है