वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर बांग्लादेश ने वनडे श्रंखला जीती

टेस्ट और टी20 श्रृंखला हारने के बाद बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला जीत ली .

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिये भेजा और 35 ओवर में 108 रन पर आउट कर दिया . इसके बाद 21 ओवर से भी कम में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया .

बांग्लादेश ने दो वनडे छह और नौ विकेट से जीते . यह द्विक्षीय श्रृंखला में उसकी लगातार पांचवीं जीत है .

आखिरी वनडे और टूर मैच शनिवार को यहीं पर होगा .

वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश के स्पिनरों का सामना नहीं कर सकी . मेहदी हसन मिराज ने 29 रन देकर चार विकेट लिये .

बांग्लादेश के लिये तामिम इकबाल ने 62 गेंद में सात चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाये जबकि लिटन दास 27 गेंद में 32 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें छह चौके शामिल थे .

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
14 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/bangladesh-won-odi-series-by-defeating-west-indies-by-nine-wickets/article-10566
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है