UP IAS Transfer List: यूपी में 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer List: यूपी में 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट
CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने रविवार को कुल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) के पद पर मनोज कुमार सिंह को तैनात किया गया है वहीं राजस्व परिषद अध्यक्ष पद पर संजीव मित्तल को भेजा गया है.

यहां देखें पूरी लिस्ट

  • संजीव मित्तल - अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव राज्य कर तथा अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण - अध्यक्ष राजस्व परिषद के साथ अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण का अतिरिक्त प्रभार.
  • मनोज कुमार सिंह - अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास, पंचायती राज व राजस्व - कृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज.
  • अरविंद कुमार - अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, एनआरआइ - अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनाती के साथ अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स, एनआरआइ का अतिरिक्त प्रभार.

गूगल पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो- यहां करें क्लिक
टेलीग्राम पर भारतीय बस्ती को करें सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
व्हाट्सऐप पर भारतीय बस्ती को करें  सब्सक्राइब - यहां करें क्लिक
ट्विटर पर भारतीय बस्ती को करें फॉलो - यहां करें क्लिक
फेसबुक पर भारतीय बस्ती को करें लाइक - यहां करें क्लिक

यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2025: इस साल 52 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा, हाईस्कूल में बढ़ोतरी, इंटर में कमी!

  • एस. राधा चौहान - अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना, अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, महानिदेशक राज्य पोषण मिशन - अपर मुख्य सचिव वित्त एवं वित्त आयुक्त, संस्थागत वित्त एवं वाह्य सहायतित परियोजना के साथ अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग का अतिरिक्त प्रभार.
  • डा.रजनीश दुबे - अपर मुख्य सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) - अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य, पशुधन व समन्वय.
  • सुधीर गर्ग - प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य, समन्वय, पशुधन तथा परियोजना समन्वय डास्प - प्रमुख सचिव राजस्व.
  • अमृत अभिजात - प्रमुख सचिव प्राविधिक तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास - प्रमुख सचिव नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन व राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय).
  • नितिन रमेश - प्रमुख सचिव लोक निर्माण - प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन.
  • एम. देवराज - अध्यक्ष उप्र पावर कारपोरेशन, उप्र जल विद्युत निगम, उप्र राज्य विद्युत निगम व पारेषण निगम -वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत का अतिरिक्त प्रभार.
  • नरेंद्र भूषण - मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण - प्रमुख सचिव लोक निर्माण.
  • सुरेंद्र सिंह - आयुक्त मेरठ मंडल - आयुक्त मेरठ मंडल के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार.
  • नीना शर्मा - सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी - निदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी.
  • दीपक कुमार - प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन तथा बेसिक शिक्षा - प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा.
  • सुभाष चंद्र शर्मा - प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा - प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास.
  • राजेश कुमार सिंह - प्रमुख सचिव परिवहन - प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण.
  • एल.वेंकटेश्वर लू - महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान - प्रमुख सचिव परिवहन.
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti