Chandrayaan-3 Mission : चांद पर पहुंचा चंद्रयान 3, ISRO ने हासिल की बड़ी सफलता,भारत बना विश्व विजेता

चांद पर पहुंचे हम
दक्षिण अफ्रीका से जुड़े हुए थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Chandrayaan-3 Mission : चांद पर पहुंचा चंद्रयान 3, ISRO ने हासिल की बड़ी सफलता,भारत बना विश्व विजेता
Chandrayaan 3 reached the moon ISRO achieved great success India makes history

Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतर गया. भारत दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है. चंद्रयान 3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि "भारत चंद्रमा पर है.'

इस सफलता के बाद पीएम मोदी ने कहा, "हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया...भारत अब चंद्रमा पर है.' उन्होंने कहा कि  हमने जमीन पर संकल्प लिया और चांद पर उसे पूरा किया... आज हम नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं. इस समय मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में हूं. हालाँकि, हर देशवासी की तरह, मैं भी चंद्रयान अभियान का इंतजार कर रहा था.

प्रधानमंत्री ने कहा ये पल अविस्मरणीय है, ये क्षण अभूतपूर्व है,  ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, ये क्षण नए भारत के जयघोष का है, ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है, ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है, ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है, ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है, ये क्षण भारत के उदयमान भाग्य के आह्वान का है.

उधर,चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया. व  चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने पर अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मिठाइयां बांटी गई.

Read Below Advertisement

 

 

 

Chandrayaan 3 reached the moon ISRO achieved great success India makes history

 

On

ताजा खबरें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गूंजा 'पाकिस्तान जिंदाबाद', वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार
यूपी के इन जिलों में भूमि रिकॉर्ड गायब, योगी ने उठाई सख्ती
यूपी के इस शहर को मिली नई पहचान. देश की दूसरी दुनिया की चौथी फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी
क्या फिर शुरू होगा IPL 2025? जानिए कब लौटेगा रोमांच और बदलेगा फाइनल का शेड्यूल!
यूपी सरकार देगी इन परिवारों को बड़ी सौगात, मिल सकता है जमीन पर हक
सीएम योगी ने बताया किस तरह भारत सुरक्षा को लेकर हो रहा आत्मनिर्भर
रविकिशन पर सीएम योगी की चुटकी, कालीबाड़ी मंदिर और योगानंद की विरासत पर भी बोले
यूपी से मध्यप्रदेश तक मची अफरातफरी: कहीं आग ने मचाया तांडव, कहीं सड़क हादसों ने लिया लोगों को चपेट में
यूपी के इस जिले में नई ग्रीनफील्ड सड़क का होगा निर्माण, सरकार ने शुरू की परियोजना की तैयारी
यूपी के इस जिले में होगा मेट्रो का विस्तार, अगले दो महीने में शुरू होगा निर्माण