Basti News: फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया काउंसिल मतपत्रों के सुरक्षा की मांग, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों ऐसा देखा गया है कि रजिस्टर्ड डाक से आने वाले बैलेट पेपरों को कुछ दबंग किस्म के व्यक्तियों ने डाक खाने से ही उठा लिया और मत पत्र सम्बंधित फार्मासिस्टों तक पहुंच ही नहीं पाये, इससे चुनाव की शुचिता प्रभावित हुई. एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक, डाक अधीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन आयुक्त आदि को भी ज्ञापन देकर आग्रह किया है कि उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल चुनाव हेतु रजिस्टर्ड डाक से आने वाले मत पत्र सम्बंधित मतदाता फार्मासिस्टों तक ही पहुंचे और रजिस्टर्ड डाक का दुरूपयोग न होने पाये.
ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन के प्रदेश सचिव विजय पाण्डेय, जिला महासचिव वैभव श्रीवास्तव, मोहम्मद फारूक अब्दुल्ला, कृष्ण मोहन यादव, धर्मनाथ, अजय चौधरी, प्रभुनाथ चौधरी, श्याम मोहन, शिव प्रसाद आदि फार्मासिस्ट शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है