अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते की रिलीज डेट आई सामने

अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते की रिलीज डेट आई सामने
अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म कुत्ते चार नवंबर को रिलीज होगी. बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुत्तेÓ में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे.

टी सीरीज की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है. पोस्ट में बताया गया है कि कुत्ते 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके साथ ही पोस्ट में फिल्म से जुड़ी कास्ट के बारे में बताया गया है. इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शर्दुल भारद्वाज भी नजर आएंगे.

गौरतलब है कि 'कुत्तेÓ का निर्माण लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज ने किया है. वहीं, इसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. आसमान भारद्वाज निर्देशत यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है.

बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव यह भी पढ़ें: बस्ती में देव फाउंडेशन के सम्मान समारोह में विभूतियां सम्मानित, कमल नयन दास बोले- समाजसेवा मनुष्य का स्वभाव

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है