योगी सरकार ने प्रियंका गांधी का प्रस्ताव किया स्वीकार, कहा- 1,000 बसों की दें जानकारी

Priyanka Gandhi 1

लखनऊ.  उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा बसों के जरिए मजदूरों को राज्य में एंट्री की परमिशन दे दी गई है. अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि प्रवासी मजदूरों के संदर्भ में प्रस्ताव को स्वीकर किया जाता है. जल्द से जल्द 1,000 बसों की सूची चालक/ परिचालक का नाम व अन्य जानकारियां मुहैया कराएं.

दो दिन पहले प्रियंका गांधी ने सरकार से कांग्रेस की ओर मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए बसों को चलाने की अनुमति मांगी थी. प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि – आदरणीय मुख्यमंत्री जी, मैं आपसे निवेदन कर रही हूँ, ये राजनीति का वक्त नहीं है. हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं. हजारों श्रमिक, प्रवासी भाई बहन बिना खाये पिये, पैदल दुनिया भर की मुसीबतों को उठाते हुए अपने घरों की ओर चल रहे हैं. हमें इनकी मदद करने दीजिए. हमारी बसों को परमीशन दीजिए.’

प्रियंका ने ट्वीट किया था कि ‘हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं. हजारों की संख्या में राष्ट्र निर्माता श्रमिक और प्रवासी भाई-बहन धूप में पैदल चल रहे हैं. परमीशन दीजिए
योगी आदित्यनाथ जी, हमें अपने भाइयों और बहनों की मदद करने दीजिए.’

यह भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए CBSE ने जारी की डेटशीट

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 May 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/yogi-government-accepts-priyanka-gandhis-proposal-says-give-information-about-1000-buses-of-migrant-laborers/article-3448
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है