लिपस्टिक से जुड़े इन भ्रमों को सही मानती हैं महिलाएं, जानिए इनकी सच्चाई

लिपस्टिक न सिर्फ होंठों को रंगने का काम करती है, बल्कि इनसे होठों की त्वचा भी प्रभावित होती है और इसी कारण हमेशा अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक लगाने की सलाह दी जाती है। हालांकि होंठों की देखभाल करने के चक्कर में महिलाएं लिपस्टिक से जुड़े कई भ्रमों पर भी बिना सोचे-समझे भरोसा करने लगती हैं। आज हम आपको लिपस्टिक से जुड़े ऐसे ही कुछ भ्रमों और उनकी सच्चाई बताने जा रहे हैं।

भ्रम- लिपस्टिक से होंठ हो जाएंगे डार्क

लिपस्टिक से जुड़ा एक भ्रम यह है कि इसके इस्तेमाल से से होंठ डार्क हो जाते हैं, लेकिन ये सच नहीं है। कुछ लिपस्टिक जरूर महिलाओं के होंठों पर दाग का कारण बन सकती हैं, लेकिन अगर महिलाएं हर दिन होठों को अच्छे से साफ करें तो डार्क होंठों की समस्या नहीं होनी चाहिए। वैसे काले होंठ आनुवंशिक या ध्रूमपान, सन डैमेज या फिर होंठों को मॉइस्चराइज न करने जैसे अन्य कारणों की वजह से भी हो सकते हैं।

भ्रम- लिपस्टिक होंठों को रूखा बनाती है

शायद यह सबसे आम भ्रम है कि लिपस्टिक होंठों को रूखा बनाती है, लेकिन यह बात सच से कोसों दूर है। जिन महिलाओं को ठीक से लिपस्टिक अप्लाई करना नहीं आता, उन्हें अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर लिपस्टिक को अप्लाई करने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट करके लिपबाम अप्लाई किया जाए तो इससे लिपस्टिक और होंठों के बीच में एक बैरियर बन जाता है जिससे होंठ रूखे नहीं होते।

भ्रम- रेड लिपस्टिक सिर्फ फेयर स्किन टोन पर अच्छी लगती है

बहुत सी महिलाओं का ऐसा मानना है कि रेड लिपस्टिक सिर्फ फेयर स्किन टोन पर अच्छी लगती है, जबकि यह पूरी तरह से एक भ्रम है। महिलाओं की स्किन टोन चाहे जो भी हो, लेकिन होंठों पर लगी रेड लिपस्टिक उनके लुक को खूबसूरत बनाती है। दरअसल, मार्केट में रेड लिपस्टिक के कई शेड्स उपलब्ध हैं, इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए रेड लिपस्टिक का शेड चुनें।

भ्रम- लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा अपने होंठों पर लिप पेंसिल लगाएं

यह भी सिर्फ एक भ्रम के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि अगर महिलाएं लिप पेंसिल को पहले होंठों पर अप्लाई करती हैं तो इससे बाद में लिपस्टिक हटाने पर होंठों के चारों ओर रिंग्स नजर आते हैं जो देखने में बेहद भद्दे लगते हैं। इसलिए पहले अपनी लिपस्टिक लगाएं और फिर अपने होंठों की लाइन पर लिप पेंसिल फेंरे या फिर लिप पेंसिल का उपयोग ही न करें।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
07 Sep 2021 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/women-believe-these-illusions-related-to-lipstick-to-be-true--know-their-truth/article-7973
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है