Varanasi Corona Update: वाराणसी में 3 नये कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या बढ़कर हुई 129

Coronavirus

वाराणसी. (Varanasi News). उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी (Varanasi Coronavirus news)जनपद में रविवार को बीएचयू लैब से 225 सैंपल के परिणाम प्राप्त हुए, जिसमें 222 परिणाम नेगेटिव हैं. जनपद में 3 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. पॉजिटिव आए तीन मरीजों में एक उमराह बराई हॉटस्पॉट में पूर्व में पॉजिटिव आई महिला की कांटेक्ट ट्रेसिंग से संबंधित है. 7 वर्षीय यह मरीज पूर्व मरीज की बेटी है, यह भी मुंबई से अपने मां के साथ एक ही कार में आई थी. 51 वर्षीय दूसरा मरीज ग्राम मोकलपुर थाना चौबेपुर का निवासी है. दिनांक 18 मई को मुंबई से ट्रक द्वारा वापस आने के बाद सीधे ईएसआईसी अस्पताल की फ्लू ओपीडी में जांच कराने पहुंचा, जहां लक्षण के आधार पर इसका सैंपल लिया गया. मुंबई में यह एक कंपनी में काम करता था.

22 वर्षीय तीसरा मरीज ग्राम महगांवपुरा थाना चोलापुर का निवासी. मुंबई से यह 18 तारीख को ट्रक द्वारा वाराणसी आया और सीधे ईएसआईसी अस्पताल की फ्लू ओपीडी में जांच कराने पहुंचा जहां लक्षण के आधार पर इसका सैंपल लिया गया. मुंबई में यह इलेक्ट्रिशियन का काम करता थाl
बीएचयू तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती 8 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के द्वितीय सैंपल का परिणाम नेगेटिव आने के कारण उन्हें स्वस्थ घोषित कर आज डिस्चार्ज किया गया.

डिस्चार्ज मरीजों में 3 वाराणसी के , 4 जौनपुर के एवं 1 गाजीपुर का है. वाराणसी के 3 डिस्चार्ज मरीजों में 1 कमालपुरा हॉटस्पॉट का पावर लूम व्यापारी है, वहीं अन्य दो में एक ओमकलेश्वर नगर पठानीटोला हॉटस्पॉट व दूसरा कमालपुरा हॉटस्पॉट से संबंधित है जोकि पावर लूम व्यापारी के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए थे एवं जामिया अस्पताल में कंपाउंडर थे.

इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 129 हो गई है, जिसमें से 80 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं l वर्तमान में जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 45 है.

आज कुल 208 सैंपल कलेक्ट किए गए l अब तक कुल 4614 सैंपल जनपद में लिए जा चुके हैं जिसमें 3945 का परिणाम प्राप्त हो चुका है, 669 सैंपल का परिणाम आना अभी अवशेष है. प्राप्त परिणामों में 3816 नेगेटिव एवं 129 पॉजिटिव है. महगांवपुरा थाना चोलापुर एवं मोकलपुर थाना चौबेपुर दो नए हॉटस्पॉट बनेंगे. इनको मिलाते हुए जनपद में हॉटस्पॉट की संख्या 60 हो गई है. छीतूपुर एवं काजीपुर खुर्द सोनिया को मिलाते हुए कुल 23 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में आ चुके हैं. एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 37 है. 37 एक्टिव हॉटस्पॉट में 6 ऑरेंज जोन में एवं 31 रेड जोन में है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
23 May 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/varanasi-corona-update-23rd-may-2020/article-3513
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है