Exclusive: यूपी पंचायत चुनाव 2020 से जुड़ा यह मैसेज है फर्जी, चुनाव आयोग ने की पुष्टि
लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इस साल पंचायत चुनाव (यूपी पंचायत चुनाव 2020) होने हैं. माना जा रहा है कि नवंबर से दिसंबर के बीच चुनाव होंगे. इन कयासों के बीच कुछ मैसेज और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2020) की तारीखों के ऐलान का दावा किया जा रहा है. इस संबंध में भारतीय बस्ती ने उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग से बातचीत कर पूरी तस्वीर के बारे में जानने की कोशिश की.
पंचायत चुनाव की तारीखों के नाम पर वायरल किये जा रहे मैसेज में दावा किया गया है कि – ‘चुनाव का बज गया बिगुल, 4 चरणों में होंगे मतदान, 1 नवंबर को मतगणना.
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का औपचारिक शंखनाद हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है. कार्यक्रम के तहत चुनाव चार चरणों में संपन्न करवाये जाएंगे. चुनाव कार्यक्रम की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी जबकि मतगणना एक नवंबर को करवाई जाएगी.

मतदान 9, 13, 17 और 29 अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना एक नवम्बर को होगी. चुनाव की घोषणा के साथ ही सूबे में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले को छोडकर राज्य के अन्य 74 जिलों में चुनाव होंगे.
मैसेज में दावा किया गया है कि –पहला चरण 9 अक्टूबर को होगा. चुनाव का दूसरा चरण 13 अक्टूबर को जबकि तीसरे और चौथा चरण क्रमश: 17 और 29 अक्टूबर को होगा.
इन सभी चार चरणों के मतदान वाली जगहों पर मतगणना एक साथ एक ही दिन 1 नवंबर को होगी.

यूपी पंचायत चुनाव 2020 के वायरल मैसेज की क्या है सच्चाई?
हालांकि ऊपर जिस मैसेज का जिक्र किया गया है वह पूरी तरह से फर्जी है. भारतीय बस्ती से बातचीत में आयोग के सचिव सुनील प्रसाद ने जानकारी दी है कि लोग फर्जी मैसेज पर ध्यान ना दें. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के लिए अधिसूचना जारी होगी जो अभी तक नहीं हुई है तो ऐसे में तारीखों के ऐलान का कोई सवाल नहीं उठता. उन्होंने अपील है कि लोग फर्जी मैसेज या इससे जुड़े फर्जी खबरों पर भरोसा ना करें. आयोग की ओर से जारी की जाने वाली अधिसूचना का इंतजार करें.
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों जरूरी है बस्ती का नाम बदल कर वशिष्ठ नगर कर देना?

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है