सोने के दाम में गिरावट! क्या अगस्त में फिर बढ़ेगा भाव? जानें लेटेस्ट अपडेट और एक्सपर्ट्स की राय

सोने के दाम गिरे! क्या अगस्त में फिर बढ़ेगा भाव?

सोने के दाम में गिरावट! क्या अगस्त में फिर बढ़ेगा भाव? जानें लेटेस्ट अपडेट और एक्सपर्ट्स की राय
Uttar Pradesh News

इस साल सोने की कीमत कई बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, लेकिन जुलाई महीने की शुरुआत से ही दाम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा। सोने की मांग कम होने की वजह से कीमतों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अगर जुलाई के आखिर तक यही स्थिति बनी रही, तो अगस्त में सोने के दाम में बदलाव हो सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगला महीना सोने की कीमत के लिहाज से अहम हो सकता है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेट कैसे बदलेंगे।

सोने की बिक्री में भी गिरावट आई है

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस महीने के अंत तक सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरकर 3285 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। पिछले तीन महीनों में सोने की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई है। खासतौर पर छोटे कारोबारियों की बिक्री करीब 70% तक कम हो गई है, जबकि बड़े कारोबारियों की बिक्री में भी 30% की कमी आई है।

यह भी पढ़ें: UP में बसेंगे 5 नए आधुनिक शहर: न्यू नोएडा से न्यू आगरा तक, जानिए पूरा प्लान

इस साल जून तक भारत ने 275 टन से ज्यादा सोना आयात किया है। अब सोने की कीमतों और बिक्री दोनों में कमी देखी जा रही है। यह स्थिति जुलाई के अंत तक बनी रह सकती है। इसके बाद बाजार में थोड़ा सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: UP सरकार का बड़ा फैसला: फैमिली प्रॉपर्टी रजिस्ट्री अब सिर्फ 5 हजार में, जानें नया नियम

क्यों गिरे सोने के दाम

सोने के दाम कम होने का सबसे बड़ा कारण डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है। इसी वजह से शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट आई। मुंबई में 22 कैरेट सोना घटकर 91,140 रुपये प्रति तोला पर आ गया, जबकि 24 कैरेट सोना 99,490 रुपये प्रति तोला रहा। इसी तरह चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। चांदी का रेट 100 रुपये घटकर 1,13,905 रुपये प्रति किलो हो गया।

MCX पर सोने-चांदी की चाल

MCX वायदा बाजार में भी सोने के दाम घटे हैं। 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.02% गिरकर 97,470 रुपये प्रति तोला पहुंच गया। वहीं 5 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,12,685 रुपये प्रति किलो हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल है

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट करीब 3,337 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना हुआ है। यानी दुनियाभर में भी सोने के दामों में तेजी नहीं दिख रही है। मौजूदा हालात को देखते हुए अगस्त तक सोने की कीमतों में खास बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। अमेरिका के बाजार में भी सोने का भाव 0.1% गिरकर 3,343 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

अगस्त में कैसा रहेगा सोने-चांदी का बाजार

पिछले एक हफ्ते में सोने की खरीदारी में भी गिरावट देखी गई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि मांग कम होने के कारण ऐसा हुआ है।

अगर जुलाई के अंत तक यही स्थिति बनी रही, तो अगस्त में भी सोने के दाम  में तेजी आने की उम्मीद नहीं है। हालांकि कुछ जानकारों का मानना है कि अगस्त में थोड़ी तेजी आ सकती है। चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन रेट 1 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर रहने की संभावना है।

नया रिकॉर्ड नहीं बना पाया सोना

डॉलर की मजबूती ने सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा दिया है। जुलाई के आखिर और अगस्त की शुरुआत तक यही स्थिति रह सकती है। फिलहाल सोना 98,500 रुपये प्रति तोला से नीचे रह सकता है। इस साल अप्रैल में सोने ने 1 लाख रुपये प्रति तोला का आंकड़ा पार किया था, लेकिन उसके बाद से अब तक कोई नया रिकॉर्ड नहीं बना है, जो बाजार के लिए चिंता की बात है।

चांदी की खरीद ज्यादा, सोने की कम

हाल के दिनों में लोगों ने सोने के मुकाबले चांदी खरीदना ज्यादा पसंद किया है। साथ ही 22 और 24 कैरेट की बजाय 18 कैरेट सोने की बिक्री ज्यादा बढ़ी है। अगस्त में कीमतों में फिर से हलचल देखने को मिल सकती है। फिलहाल सोने और चांदी के दामों में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

On