यूपी के इस जिले में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने शुरू किया मिनी बस सेवा

यूपी के इस जिले में उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने शुरू किया मिनी बस सेवा
Uttar Pradesh News

यूपी में सड़क परिवहन निगम गांव के इलाकों में परिवहन सुविधा बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास लगातार कर रही है अब मिनी बस सेवा का प्रारंभ किया जाएगा इन क्षेत्रों के निवासियों को शहर तक पहुंचने में अब सहूलियत मिलेगी. 

मिनी बस सेवा का प्रमुख रूप से उद्देश्य

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रोडवेज रीजन ने पहली बार ग्रामीण बस सेवा का शुरूआत किया है अब प्रयागराज से शंकरगढ़ और चाकघाट के लिए रोडवेज ने अपनी सेवा की शुरुआत की है उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने पहली बार मिनी बस सेवा की सौगात प्रयागराज जिले को दी है पहली बार निगम के बेड़े में 42 सीटर बस शामिल करवाया जा चुका है

महापौर गणेश केसरवानी ने जीरो रोड बस स्टेशन से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करवाया गया है. प्रयागराज जिले से चाकघाट और शंकरगढ़ के लिए बस सेवा का प्रारंभ के बाद यात्रियों का सफर और भी आसान हो चुका है महापौर ने बताया है कि ट्रिपल इंजन वाली सरकार गांव के आखिरी छोर पर बैठे व्यक्तियों की भी अब फिक्र कर रही है आगे उन्होंने कहा है कि बस सेवा प्रारंभ होने से गौहनिया, शंकरगढ़, लोहगरा, चाकघाट, पटेल नगर अब इन यात्रियों को लाभ मिलेगा अब आने वाले दिनों में कुछ और ग्रामीण इलाकों में बस को चलाए जाने की कार्य योजना बनाई जा रही है.

यात्रियों के लिए किया गया उचित निर्णय

क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह बयान देते हुए कहा है कि यूपी रोडवेज चाकघाट के लिए जीरो रोड बस स्टेशन से पहली बार बस सुबह 8:00 बजे और इसी कड़ी में दूसरी बस 1:00 इसके बाद तीसरी बस शाम 5:30 बजे के लिए रवाना करवाई जाएगी वही शंकरगढ़ से प्रयागराज तक पहली बस सुबह 6:00 दूसरी बस सुबह 7:00 बजे और तीसरी बस 10:30 बजे चौथी बस 11:30 बजे पांचवी बस दोपहर 3:00 बजे एवं छठवीं बस 4:00 बजे के लिए रवाना करवाई जाएगी

इस दौरान जीरो रोड से शंकरगढ़ के लिए पहली बस की शुरुआत सुबह 8:00 बजे उसके बाद दूसरी बस 9:00 बजे फिर तीसरी दोपहर 12:30 बजे चौथी बस 2:00 बजे पांचवी बस 5:30 बजे और अंतिम चरण में 7:00 के लिए रवाना करवाई जाएगी. मिनी बस सेवा का प्रमुख रूप से उद्देश्य गांव के इलाकों को मुख्य मार्गो से जोड़ना है क्योंकि पहले परिवहन सुविधा इन इलाकों में उपलब्ध नहीं थी अब इससे न केवल लोगों को सुविधा होगी अपितु स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।