UP गन्ना मूल्य विवाद, ₹30 बढ़ोतरी से किसान ठगा गया, ₹500 क्विंटल तय हो दाम की मांग तेज

UP गन्ना मूल्य विवाद, ₹30 बढ़ोतरी से किसान ठगा गया, ₹500 क्विंटल तय हो दाम की मांग तेज
यूपी के किसानों के लिए जरूरी खबर, खाद लेने का नियम बदला
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव और मुण्डेरवा गन्ना विकास समिति के निवर्तमान चेयरमैन दिवान चन्द पटेल ने गन्ना मूल्य केवल 30 रूपया प्रति क्विंटल बढाकर सरकार ने गन्ना किसानों को निराश किया है।
 
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिवान चन्द पटेल ने बताया कि  पिछले 8 वर्षो में सबसे कम गन्ना मूल्य की बढोत्तरी भाजपा सकार में किया गया। गन्ने की खेती में लागत लगातार बढ रही है। मजदूरी, खाद, बीज, कीटनाशक, सिंचाई, और गन्ने की छिलाई से लेकर उसे मिल या गन्ना क्रय केन्द्रों तक पहुंचाने में गन्ना किसान टूट जाता है।
 
अनेक चीनी मिले समय से भुगतान भी नहीं करती। कहा कि बढती मंहगाई को देखते हुये गन्ने का मूल्य कम से कम 500 रूपया प्रति क्विंटल किया जाना चाहिये। कहा कि चीनी मिले गन्ने से चीनी, कागज, एथनाल, जैविक खाद, बिजली के साथ ही अनेक उत्पादों का निर्माण कर बिक्री कर रही है किन्तु गन्ना मूल्य केवल चीनी पर जोड़ा जाता है, यह किसानों के साथ धोखा है।
 
कहा कि अति शीघ्र गन्ना मूल्य को 500 रूपया प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर आन्दोलन छेड़ा जायेगा। 
On

About The Author