बस्ती की नई डीएम कृत्तिका ज्योत्सना एक्शन में, बोलीं, बिना समाधान फाइल बंद नहीं होगी

बस्ती की नई डीएम कृत्तिका ज्योत्सना एक्शन में, बोलीं, बिना समाधान फाइल बंद नहीं होगी
बस्ती की नई डीएम कृत्तिका ज्योत्सना एक्शन में, बोलीं, बिना समाधान फाइल बंद नहीं होगी

कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नवागत जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने पदभार संभालने के बाद पहली बार जनसुनवाई कार्यक्रम में आम जनता की समस्याएं सुनीं. जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं.

डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी शिकायत को नजरअंदाज न किया जाए और बिना समाधान के कोई भी फाइल बंद न की जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता से संवाद बनाए रखें, नियमित जनसुनवाई करें और औपचारिकता नहीं, वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को वास्तविक राहत मिल सके.

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है, इसलिए इसे गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है