UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, यहां जानें- कब कहां पड़ेंगे वोट और कब होगी काउंटिंग

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, यहां जानें- कब कहां पड़ेंगे वोट और कब होगी काउंटिंग
UP Nagar Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav dates: उत्तर प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है.  राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार  दो चरण में निकाय चुनाव होगा. पहला चरण 4 मई को और दूसरे चरण में 11 मई को वोटिंग होगी. वहीं 13 को नतीजे आएंगे.

पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज , लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में चुनाव होंगे. वहीं दूसरे चरण में मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मीरजापुर मंडल में चुनाव होंगे.

यानी पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोह, मुरादाबाज, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ , उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर , श्रावस्ती,गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर , वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में चुनाव होंगे.

पहले चरण में 9 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी और 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकता है. वहीं 18 अप्रैल तक समीक्षा होगी और 20 को नाम वापसी हो सकती है. इसके बाद चुनाव चिन्ह 21 अप्रैल को आवंटित होंगी. वहीं पहले चरण में 4 मई को मतदान होंगे.

वहीं दूसरे चरण में मरेठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर यानी नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, और्रैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनरनगर, आजमगढ़, मऊ बलिया , सोनभद्र, भदोही और मीरजापुर में चुनाव होंगे.

दूसरे चरण में  17 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी. वहीं नामांकन पत्रों को खरीदने और जमा करने की प्रक्रिया 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी. इसके अलावा नामांकन पत्रों की जांच 25 अप्रैल तक होगी. अगर कोई प्रत्याशी नाम वापस लेना चाहता है तो वह 27 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकता है. इसके बाद 28 अप्रैल को प्रतीक यानी चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है