UP Ka Mausam: यूपी में आगरा, झांसी, मुरादाबाद समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

UP Ka Mausam: यूपी में आगरा, झांसी, मुरादाबाद समेत कई शहरों में बारिश का अलर्ट, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
up weather news in hindi1

UP Mein Barish Ki News: बीते दिन 6 और 7 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी बढ़िया बारिश हुई है, इसके कारण वहां का मौसम काफी ठंड और साफ है. अगस्त का महीना शुरू होते ही भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है साथ ही धूप और उमस से राहत है. पूरे उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस है और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

बीते मंगलवार और बुधवार को उत्तर प्रदेश में स्थित बस्ती, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, लखनऊ, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, और आजमगढ़ जैसे जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली, इसके साथ ही यहां पर गुरुवार को भी मौसम साफ और ठंडा था आसमान में बादल पूरे दिन छाए हुए थे और कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश भी देखने को मिली है.

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो-तीन दिनों में उत्तर प्रदेश में स्थित झांसी, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, चित्रकूट, मिर्जापुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, चंदौली, मथुरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, कानपुर, आगरा, मुरादाबाद, पीलीभीत, हाथरस, शाहजहांपुर, रामपुर और बदायूं जैसे शहरों में अधिक बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. 


~ मौसम की रिपोर्ट :-
- वाराणसी - 32 डिग्री सेल्सियस 
- लखनऊ - 31 डिग्री सेल्सियस
- आगरा - 29 डिग्री सेल्सियस
- अयोध्या - 31 डिग्री सेल्सियस
- बस्ती - 32 डिग्री सेल्सियस
- गोरखपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
- देवरिया - 33 डिग्री सेल्सियस
- गोंडा - 31 डिग्री सेल्सियस
- बहराइच - 31 डिग्री सेल्सियस
- बाराबंकी - 31 डिग्री सेल्सियस 
- गाजियाबाद - 32 डिग्री सेल्सियस
- फतेहपुर - 31 डिग्री सेल्सियस
- सिद्धार्थनगर - 32 डिग्री सेल्सियस 
- आजमगढ़ - 32 डिग्री सेल्सियस
- कानपुर - 31 डिग्री सेल्सियस
- प्रयागराज - 31 डिग्री सेल्सियस
- गाजीपुर - 33 डिग्री सेल्सियस
- मऊ - 32 डिग्री सेल्सियस 
- कुशीनगर - 33 डिग्री सेल्सियस
- अंबेडकर नगर - 31 डिग्री सेल्सियस 
- संत कबीर नगर - 32 डिग्री सेल्सियस
- सोनभद्र - 29 डिग्री सेल्सियस
- जौनपुर - 31 डिग्री सेल्सियस
- मथुरा - 30 डिग्री सेल्सियस
- रायबरेली - 31 डिग्री सेल्सियस
- झांसी - 29 डिग्री सेल्सियस 
- मिर्जापुर - 31 डिग्री सेल्सियस 
- बलिया - 33 डिग्री सेल्सियस 
- अलीगढ़ - 30 डिग्री सेल्सियस 
- मेरठ - 32 डिग्री सेल्सियस 
- मुजफ्फरनगर - 32 डिग्री सेल्सियस 
- कन्नौज - 31 डिग्री सेल्सियस

On

About The Author