बस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, 21 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी

बस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, 21 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी
बस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, 21 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी

दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरसांव  निवासी मनोज कुमार पुत्र सीताराम ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण एवं निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है. शिकायतकर्ता ने राजस्व अधिकारियों से मौके की जांच कराकर रास्ते की पैमाइश कराने तथा अवरोध हटाकर आमजन के आवागमन के लिए रास्ता खुलवाने की मांग की है. जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में मनोज कुमार ने कहा है  कि हर्रैया तहसील क्षेत्र के गांव में बरसांव आराजी संख्या 297 क व 497 में नवीन परती की भूमि है.

इस भूमि से होकर ग्रामीणों के आवागमन के लिए रास्ता लंबे समय से चलता आ रहा है. आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ते में बांस-बल्ली लगाकर उसे अवरुद्ध कर दिया तथा निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया. शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर वह अन्य ग्रामीणों के साथ 21 सितंबर 2026 से जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे.
शिकायतकर्ता के अनुसार, इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था. इसके बाद उप  जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया. आरोप है कि सार्वजनिक रास्ता खुलवाने के बजाय वैकल्पिक रूप से दूसरे की भूमि से होकर एक पगडंडी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित भूमि को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है और प्रकरण का निस्तारण होने के बाद वैकल्पिक रास्ता भी बंद होने की आशंका है.

मनोज कुमार ने जिलाधिकारी से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राजस्व अधिकारियों की मौके पर जांच एवं स्थलीय निरीक्षण कराने, सार्वजनिक रास्ते की पैमाइश एवं सीमांकन कराने तथा रास्ते में किए गए कथित अवरोध को हटाकर आमजन के आवागमन के लिए रास्ता खुलवाने की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी अप्रिय स्थिति को रोकने की मांग की है. डीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान सीताराम, श्रीराम, लालचंद, संदीप कुमार, सुरेश कुमार, राजकुमारी, सन्तोष कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे.

योगी के गुरु की पुण्यतिथि पर बस्ती में बड़ा आयोजन, अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प यह भी पढ़ें: योगी के गुरु की पुण्यतिथि पर बस्ती में बड़ा आयोजन, अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है