सांसद रत्न पुरस्कार लेकर बस्ती पहुंचे जगदम्बिका पाल, मुरादीपुर में हुआ जोरदार स्वागत
प्रतिष्ठित सांसद रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित होने के बाद गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर डुमरियागंज के सांसद एवं वरिष्ठ जननेता जगदम्बिका पाल का हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के मुरादीपुर चौराहे पर रविवार केो भव्य स्वागत किया गया. हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सांसद का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान मुरादीपुर चौराहा कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारों से गूंज उठा. उपस्थित लोगों ने सांसद रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित होने पर जगदम्बिका पाल को बधाई देते हुए इसे बस्ती जनपद और क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया.
विधायक अजय सिंह ने कहा कि जगदम्बिका पाल को मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान पूरे बस्ती जनपद, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि सांसद की जनसेवा, संसदीय सक्रियता और जनहित के मुद्दों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि सांसद रत्न पुरस्कार-2026 ने बस्ती की माटी का गौरव राष्ट्रीय पटल पर और ऊंचा किया है. यह सम्मान जनता की आवाज को संसद में मजबूती से उठाने और जनसेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण का सम्मान है.स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने सांसद जगदम्बिका पाल के यशस्वी एवं उज्ज्वल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है