बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ ने ASP को दिया पत्र, मनोज सिंह पर छवि धूमिल करने का आरोप

बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ ने ASP को दिया पत्र, मनोज सिंह पर छवि धूमिल करने का आरोप
बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ ने ASP को दिया पत्र, मनोज सिंह पर छवि धूमिल करने का आरोप

श्व हिन्दू महासंघ ने बुधवार को  अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर संगठन की छवि धूमिल करने के आरोप में मनोज सिंह के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग किया है. संघ के नगरपालिका अध्यक्ष बस्ती सदर अभिषेक वर्मा ‘आर्या’ ने पत्र में पूरे मामले का उल्लेख करते हुये कार्रग्वाई का आग्रह किया है. अपर पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में अभिषेक वर्मा ‘ आर्या’ ने स्वयं को विश्व हिंदू महासंघ का अनुशासित कार्यकर्ता बताते हुए कहा है कि संगठन सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहता है तथा गरीब, पीड़ित, शोषित और असहाय लोगों की सहायता करता है. पत्र के अनुसार, हाल ही में जनपद बस्ती सहित पूरे देश में संगठन की ओर से कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए जनजागरण एवं शोभायात्रा निकाली गई थी.


पत्र में एक दलित व्यक्ति के साथ कथित मारपीट का भी उल्लेख किया गया है. अभिषेक वर्मा का कहना है कि संबंधित व्यक्ति की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पहल कर उसकी एफआईआर दर्ज कराने और न्याय दिलाने में सहयोग किया. पत्र में आरोप लगाया गया है कि विश्व हिंदू परिषद बस्ती के कथित जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने 15 सितंबर  को मीडिया में अभिषेक वर्मा और शिवम मिश्रा के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की.  पत्र के मुताबिक, इससे समाज में दोनों की छवि धूमिल हो रही है और उनका घोर अपमान हुआ है. अभिषेक वर्मा ने पत्र में मनोज सिंह की कथित टिप्पणी को अत्यंत घृणित बताते हुए अपर पुलिस अधीक्षक से मामले में विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.'

पत्र सौंपने के दौरान मुख्य रूप से विश्व हिन्दू महासंघ के वशिष्ठ मणि दूबे, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण  श्रीवास्तव, सौरभ त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राज श्रीवास्तव, फूलदीप मिश्रा, अखिलेश सोनकर, राजन सोनकर, मोहित बाल्मीकि आदि शामिल रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है