UP Heat Wave Alert: लू के खतरे पर एक्शन में प्रशासन, DM ने जारी किए सख्त निर्देश
Uttar Pradesh Weather News
यूपी में भीषण गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जनपद के सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि गर्म हवाओं और अग्निकांड जैसी घटनाओं से जनहानि रोकना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध योजना लागू करने को कहा गया है.
नोडल अधिकारी नियुक्त, जिम्मेदारियां तय
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार जिला, तहसील, ब्लॉक और नगर निकाय स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं. अलग-अलग स्तर पर अधिकारियों को जिम्मेदारी देकर निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके.
स्वास्थ्य और राहत व्यवस्था पर विशेष जोर
स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के लिए बेड आरक्षित रखने, दवाओं और ओआरएस का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने तथा एंबुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम बनाकर लोगों को बचाव के उपायों की जानकारी देने पर जोर दिया गया है.
नगर निकायों और पंचायत विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल, छाया और कूलिंग सेंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए समय में बदलाव, आउटडोर गतिविधियों पर रोक और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
इसके अलावा परिवहन, बिजली, पशुपालन, कृषि, जल निगम, अग्निशमन और श्रम विभाग को भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं.जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनजागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है, इसलिए सभी विभाग लोगों तक सही जानकारी पहुंचाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।