UP Board 12th Exam News: यूपी बोर्ड की भी 12वीं की परीक्षा रद्द

CM Yogi Adityanath ने भी ट्वीट कर दी जानकारी

UP Board 12th Exam News: यूपी बोर्ड की भी 12वीं की परीक्षा रद्द
भारतीय बस्ती

लखनऊ. यूपी बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी है. इस बाबत डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा समेत शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ करीब 30 मिनट बैठक चली. 10:30 बजे शुरू हुई बैठक 11:00 बजे समाप्त हुई. शिक्षा बोर्ड के द्वारा तैयार की गई कमेटी ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री को दी गई.इसमें परीक्षा रद्द किए जाने के बाद परीक्षार्थियों के अन्य विकल्प के सुझाव दिए गए.

इस बाबत एक ट्वीट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है.  प्रधानमंत्री   की प्रेरणा से यूपी सरकार  ने निर्णय लिया है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा.

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है