अयोध्या में बन रहा अनोखा रामायण वैक्स म्यूज़ियम, काम अंतिम चरण में

अयोध्या में बन रहा अनोखा रामायण वैक्स म्यूज़ियम, काम अंतिम चरण में
अयोध्या में बन रहा अनोखा रामायण वैक्स म्यूज़ियम, काम अंतिम चरण में

 जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने आज नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार के साथ निर्माणाधीन सुनील्स रामायण वैक्स म्यूज़ियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, म्यूज़ियम के प्रबंध निदेशक सुनील कंदल्लूर ने बताया कि आगामी अक्टूबर के पहले सप्ताह में कार्य पूरा कर भव्य उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने म्यूज़ियम परिसर एवं भवन के डिज़ाइन व आंतरिक सज्जा की सराहना की।

Ayodhya News
Ayodhya News

जिलाधिकारी ने सुनील्स रामायण वैक्स म्यूज़ियम के निरीक्षण के बाद अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन के कार्यालय एवं परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संस्थान द्वारा संचालित पुस्तकालय के निरीक्षण में संचालन, रखरखाव, प्रकाशन, शोध आदि के विषय में जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि संस्थान के पुस्तकालय में रखी पुस्तकों की सूची वेबसाइट पर भी अपलोड की जाए, जिससे शोधकर्ताओं को पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों के विषय में जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के निदेशक जयेन्द्र कुमार द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष संस्थान के विस्तृत परिसर के लिए भूमि आवंटन सम्बन्धित प्रकरण पर चर्चा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने बाईपास पर स्थित नवीन बस अड्डे के पीछे स्थित संस्कृति विभाग की शेष भूमि के आकलन के साथ अन्य उपयुक्त भूमि चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: लखनऊ मेट्रो का नया रूट मंजूर, 5801 करोड़ की परियोजना में होंगे 12 स्टेशन

जिलाधिकारी ने संस्थान के प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया और नित्य रामलीला के विषय में जानकारी प्राप्त की। दर्शकों की संख्या पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और अधिक प्रचारित-प्रसारित करने के लिए कहा गया। जिलाधिकारी ने संस्थान के कार्यालय, डॉरमेट्री, आर्ट गैलरी और गुमनामी बाबा से सम्बन्धित सामग्री वाले हॉल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संस्थान के संग्रहालय में प्रदर्शन के लिए रखी विभिन्न सामग्रियों का अवलोकन किया। उन्होंने सामग्री प्रदर्शित न किए जाने का कारण पूछा, जिस पर जानकारी दी गई कि संग्रहालय हॉल और आर्ट गैलरी का कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा पूर्ण नहीं कराया गया है। उन्होंने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर प्रदर्शित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti