उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा दो लेन पुल, निर्माण कार्य शुरू
प्राधिकरण ने दोबारा निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की है, क्योंकि पहले जारी किए गए टेंडर में केवल दो कंपनियों ने भाग लिया था. इनमें से एक फर्म तकनीकी योग्यता की कसौटी पर खरी नहीं उतर सकी, जिससे निविदा प्रक्रिया को रद्द कर, दूसरी बार टेंडर जारी करना पड़ा. अब 18 जून को आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है और उसी दिन दोपहर बाद टेंडर खोला जाएगा.
यह पुल गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे से शुरू होकर नौकायन क्षेत्र की जलधारा को पार करता हुआ वसुंधरा एन्क्लेव तक पहुंचेगा. इस परियोजना को लेकर सरकार पहले ही गंभीरता दिखा चुका है और दो महीने पूर्व वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है. अनुमानित 15.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस 112 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए सरकार ने 7.78 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है.
यह भी पढ़ें: यूपी में जमीन खरीद-फरोख्त के नियम होंगे सख्त, रजिस्ट्री से पहले दिखाने होंगे ये दस्तावेजजीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने जानकारी दी कि पुल की कुल लंबाई 112 मीटर होगी, जिसमें 7x16 मीटर का स्पैन अरेंजमेंट तैयार किया जाएगा. इसके अलावा कैरिजवे की चौड़ाई 7.5 मीटर रखी गई है, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही भी सफलतापूर्वक हो सकेगी.
इस पुल के चालू होने से देवरिया बाईपास रोड, जीएसटी कार्यालय और आसपास की कॉलोनियों जैसे बुद्ध विहार पार्ट ए व बी, सिद्धार्थनगर और आजाद नगर पूर्वी की ओर जाने वाले नागरिकों को नया वैकल्पिक रूट मिलेगा. इससे समय की बचत के साथ ही यातायात का दबाव भी कम होगा.
ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।