यूपी के इस जिले में ध्वस्त हो गया राजमार्ग, जगह-जगह उखड़ने लगी सड़क

यूपी के इस जिले में ध्वस्त हो गया राजमार्ग, जगह-जगह उखड़ने लगी सड़क
Uttar Pradesh News

राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च किए जाने के बाद भी कुछ ही महीना में सड़क की गुणवत्ता पर कई सवाल किए जा रहे हैं. सड़क के धसने की घटना से निर्माण कार्य गुणवत्ता पर गंभीर चिंता व्यक्त की जा रही है. 

निर्माण कार्य के बाद ध्वस्त हुआ राजमार्ग

यूपी के रायबरेली जिले में प्रयागराज और रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण के निर्माण कार्य में मनमानी की वजह साफ तौर से दिखाई पड़ रही है इसका अंदाजा इस निर्माण कार्य को देखकर लगाया जा सकता है कि अभी लगभग 5 महीने के भीतर ही सड़क जगह-जगह धसने और उखाड़ने की शिकायत स्थानीय लोगों से प्राप्त हो चुकी है अब यहां के लोगों का आवागमन एक बड़ी समस्या का कारण बन चुका है.

यहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि चंद माहीनो में ही सड़क की हालत बिल्कुल बिगड़ चुकी है. सड़क की स्थिति इस बात का प्रमाण साफ तौर से दिखाई पड़ रहा है. इस चौड़ीकरण के दौरान मानको को पूरे तरीके से लापरवाही की गई है तथा जिम्मेदार सब कुछ जानने के बाद भी अनदेखी कर रहे थे. इस राजमार्ग पर राही ब्लाक के अंतर्गत जमालपुर के आसपास कई इलाकों में सड़क उखड़ चुकी है जो निर्माण कार्य और विभागों पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट यह भी पढ़ें: UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

स्थानीय लोगों पर बीत रही समस्या का पहाड़

यहां के रहने वाले लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट और हादसे का खतरा और दिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन यहां होता है. जिसके तहत एक्सीडेंट और हादसा होने के भी आशंका सौ प्रतिशत बन चुकी है इसके साथ-साथ प्रयागराज और राजधानी लखनऊ की ओर आने-जाने वाले वाहनों की समस्या का सामना इन वाहनों को करना पड़ेगा. जिन-जिन स्थानों पर सड़क खराब हो चुकी है वहां बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों को तीव्र से धीमी गति से साइड से निकलवाने का प्रयास करवाया जा रहा है

यहां पर रहने वाले चुनिंदा ग्रामीणों का कहना है कि रायबरेली से ऊंचाहार तक फोरलेन निर्माण कार्य में करोड़ों रुपए खर्च किए गए थे लेकिन मानकों को पूरी तरीके से अनदेखी करके दरकिनार कर दिया गया. लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदार इस निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की रुचि और ध्यान नहीं दे रहे हैं इसका खामियाजा यहां के रहने वाले लोग और आने-जाने वाले लोगों को भरना पड़ रहा है यदि निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तो सारा का सारा मामला सामने आ जाएगा.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।