यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे 5 हजार रुपए से ज्यादा

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे 5 हजार रुपए से ज्यादा
यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे 5 हजार रुपए से ज्यादा

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में किसानों की सिंचाई समस्याओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत खेत-तालाब योजना काफी मददगार साबित हो रही है. यह योजना हर साल हजारों किसानों के लिए जल संरक्षण का बड़ा जरिया बन रही है.

अब वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए इस योजना के आवेदन शुरू हो चुके हैं. किसान घर बैठे ही कृषि विभाग की वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in पर जाकर इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस योजना की शुरुआत साल 2017-18 में की गई थी. तब से लेकर 2024-25 तक प्रदेश में 37,403 खेत तालाब बनाए जा चुके हैं. नए वित्तीय वर्ष के लिए 3 जून से आवेदन लिए जा रहे हैं.

UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी  यह भी पढ़ें: UP के 75 जिलों में बड़ा सर्वेक्षण, गोपनीय रखी जाएगी जानकारी

योजना के अंतर्गत एक छोटे तालाब (22 मीटर x 20 मीटर) के निर्माण पर 1,05,000 रुपये की लागत आएगी. इसमें से सरकार 52,500 रुपये तक की आर्थिक सहायता देगी. किसानों को यह लाभ पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा.

UP Roadways की नई गाइडलाइन, ड्राइवर और यात्री–दोनों के लिए बदले नियम! यह भी पढ़ें: UP Roadways की नई गाइडलाइन, ड्राइवर और यात्री–दोनों के लिए बदले नियम!

आवेदन के लिए महत्वपूर्ण बातें: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार:-

UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट यह भी पढ़ें: UP के दो बड़े स्टेशनों पर ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

  • आवेदन करते समय किसानों को 1,000 रुपये टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी.
  • खेत की खसरा-खतौनी और घोषणा पत्र वेबसाइट पर अपलोड करना होगा.
  • लाभ लेने वाले किसान के पास खेत में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली होना जरूरी है.

कौन-कौन से किसान ले सकते हैं योजना का लाभ?

वही किसान पात्र होंगे जिन्होंने पिछले 7 वर्षों में अपने खेत में कृषि व उद्यान विभाग से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली लगवाई हो और वह अब भी चालू हालत में हो. आवेदन के समय किसान को उद्यान विभाग से त्रिपक्षीय अनुबंध दिखाना होगा.

अनुदान की राशि किसानों को दो किस्तों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी. इसके अलावा, खेत तालाब योजना के लाभार्थियों को पंप सेट पर भी सरकार द्वारा 50% अनुदान मिलेगा. इसकी अधिकतम सीमा 15,000 रुपये प्रति यूनिट होगी. 

इसके लिए अलग से पोर्टल खोला जाएगा और वही किसान पात्र होंगे जिन्होंने तालाब का निर्माण पूरा कर लिया हो और उद्यान विभाग के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पहले ही लगवा रखी हो.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।