सम्मानित हुये शिक्षा मित्रः मुख्यमंत्री ने लाइव प्रसारण में दिया संदेश
Leading Hindi News Website
On
जिले के जीआईसी परिसर में स्थित बहु उद्देश्यीय हाल में मंगलवार को परिषदीय स्कूलों में कार्यरत शिक्षामित्रों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बीएसए अनूप कुमार तिवारी के संयोजन में किया गया. कार्यक्रम के मुख्यतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीएम कृतिका ज्योत्स्ना, सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया. आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का सजीव संबोधन भी प्रसारित किया गया.
इस दौरान शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों जैसे शिक्षा गुणवत्ता सुधार, बालिका शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता, मध्यान्ह भोजन व समेकित शिक्षा आदि का अवलोकन करते हुए जानकारी ली.
मुख्यतिथि गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में शिक्षामित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. श्री शुक्ल में शिक्षामित्रों के मानदेय में की गई वृद्धि को उनके प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है. शिक्षामित्रों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें सम्मान और बेहतर सुविधाएं देने का कार्य किया जा रहा है, जिससे प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है. सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन शिक्षामित्रों के समर्पण और प्रेरणा को सम्मानित करने का अवसर है,
जो समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं. बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि की बधाई दी. ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा की.
इस दौरान मुख्यरूप से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, एडी बेसिक संजय शुक्ल, विनोद त्रिपाठी, अमित मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, आलोक त्रिपाठी, सतेंद्र श्रीवास्तव, ईश्वरचंद पाण्डेय, स्वप्निल श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, अमित सोनी, दिव्यांश त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, गौरव त्रिपाठी, शिक्षामित्र संघ मंडल अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, संतोष भट्ट, अनिल द्विवेदी, राम पराग चौधरी, राणाप्रताप सिंह, राम अवतार, दिनेश उपाध्याय, चंदा शुक्ला, सुरेखा चौहान, मुद्रिका सिंह, वंदना, सीमा सिंह, पूर्णिमा यादव, अंजू सिंह, दीप्ति त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र उपस्थित रहे.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
05 May 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/shiksha-mitra-honored-chief-minister-gave-message-in-live-broadcast/article-25616
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है