यूपी में कांवड़ यात्रा के लिए ये रूट्स पांच दिन रहेंगे बंद, प्लान तैयार, दिल्ली से लखनऊ जाने वाले इस बात पर दें ध्यान

 यूपी में कांवड़ यात्रा के लिए ये रूट्स पांच दिन रहेंगे बंद, प्लान तैयार, दिल्ली से लखनऊ जाने वाले इस बात पर दें ध्यान
_यूपी में कांवड़ यात्रा के लिए ये रूट्स पांच दिन रहेंगे बंद

Kanwar Yatra 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में तैयारियां शुरू हो गईं हैं. जिलों में रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार होने लगे हैं. इस बार सावन 22 जुलाई 2024 से शुरू होकर 19 अगस्त 2024 तक चलेगा. दिल्ली से लखनऊ हाईवे पर 14 दिन का डायवर्जन प्लान होगा. 21 जुलाई से 4 अगस्त तक रूट डायवर्ट रहेगा. 

हापुड़ के संदर्भ में जानकारी दी गई है कि कुछ दिनों के लिए दिल्ली से मेरठ और बिजनौर जाने वाली गाड़ियां छिजारसी टोल के रास्ते दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे जाएंगे. जो मवाना होते हुए बिजनौर निकलकर मुरादाबाद जाएंगे. इसके अलावा जो गाड़ियां हापुड़ से मेरठ जाएंगे. उन्हें तातरपुर मोड़ से मेरठ बाइपास के रास्ते निकाला जाएगा. हापुड़ शहर से हल्के वाहनों को मेरठ-बुलंदशहर और दिल्ली एवं मुरादाबाद की तरह जाने वाली गाड़ियों का रास्ता बंद किया जाएगा.

 दोनों हाईवे पर वन वे कावंड़ और वन वे छोटी गाड़ियों के लिए छोड़ा जाएगा. मेरठ से बारी वाहनों का डायवर्जन होगा. इसके साथ ही हापुड़ से आने वाली छोटी गाड़ियों के लिए वन वे होगा. कुछ ऐसा ही एनच9 पर होगा. पुराने हाईवे पर पुलिस ड्यूटी रहेगी जो कांवड़ियों को पुराने हाईवे वाले रास्ते से रुबरू कराएगी.

होली से पहले रोडवेज की बड़ी तैयारी, अब आसान होगी घर वापसी यह भी पढ़ें: होली से पहले रोडवेज की बड़ी तैयारी, अब आसान होगी घर वापसी

यह सारी व्यवस्था 21 जुलाई से लागू होगी. भारी वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा. मुरादाबाद की ओर से सभी भारी वाहनों को धनौरा तथा अन्य मार्गों से निकाला जाएगा. हल्के वाहन दिल्ली लखनऊ हाईवे पर शिवरात्रि के पास तथा तीसरा, चौथे और पांचवें सोमवार के दौरान शुक्रवार से बंद किए जाएंगे.

रास्ते में दिखेगा यात्री तो रुकेगी बस, रोडवेज ने बदली अपनी व्यवस्था यह भी पढ़ें: रास्ते में दिखेगा यात्री तो रुकेगी बस, रोडवेज ने बदली अपनी व्यवस्था

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है