सीएम ग्रीन रोड्स योजना से काशी की सड़कों पर परिवर्तन, करोड़ों की योजना पर तेज़ी से हो रहा काम

सीएम ग्रीन रोड्स योजना से काशी की सड़कों पर परिवर्तन, करोड़ों की योजना पर तेज़ी से हो रहा काम
सीएम ग्रीन रोड्स योजना से काशी की सड़कों पर परिवर्तन, करोड़ों की योजना पर तेज़ी से हो रहा काम

उत्तर प्रदेश: धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ अब काशी अपनी सड़कों के नए रूप को लेकर भी चर्चा में है. शहर की प्रमुख सड़कों को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत पहले चरण में कई अहम मार्गों को नया रूप दिया जा रहा है.

इस योजना के अंतर्गत 6 मुख्य सड़कों के सुधार और चौड़ीकरण पर 4784.53 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इन मार्गों की चौड़ाई 10 मीटर से अधिक की जा रही है जिससे यातायात सुगम हो सके. सिर्फ सड़कें ही नहीं, बल्कि भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, बरसाती पानी की निकासी के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेन, मजबूत फुटपाथ और आधुनिक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी की जा रही है.

बार-बार खुदाई से मिलेगी राहत

नई व्यवस्था के अंतर्गत बिजली, पानी और अन्य पाइपलाइन के लिए भूमिगत डक्ट तैयार किए जा रहे हैं. इससे भविष्य में किसी मरम्मत या नई लाइन बिछाने के लिए सड़कें बार-बार नहीं खोदी जाएंगी. शहरवासियों को जाम और धूल से राहत मिलने की उम्मीद है.

यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: चुनाव से पहले 9.12 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक, विकास और रोजगार पर बड़ा फोकस

दूसरे चरण को भी मिली मंजूरी

योजना का विस्तार भी तय हो चुका है. दूसरे चरण में भेलूपुर विद्युत कार्यालय से वशीधर अपार्टमेंट तक सड़क सुधार के लिए 722.15 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है. इससे साफ है कि परियोजना को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है.

यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में किसानों के खेतों में बनेंगे प्लेडज पार्क, 1% ब्याज पर मिलेगा ऋण

अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कई निर्माण स्थलों का दौरा किया. उन्होंने गोलघर कचहरी और सुंदरपुर मार्ग पर काम की वास्तविक स्थिति देखी. इसके साथ ही अस्सी घाट से रविदास घाट तक के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया.

इकोनॉमिक सर्वे 2026 में फिर उठा गोरखपुर मेट्रो का मुद्दा यह भी पढ़ें: इकोनॉमिक सर्वे 2026 में फिर उठा गोरखपुर मेट्रो का मुद्दा

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि काम की गुणवत्ता और समयसीमा से कोई समझौता नहीं होगा. यदि किसी एजेंसी की ओर से लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

घाटों की सफाई पर भी सख्त निर्देश

सिर्फ सड़क निर्माण ही नहीं, घाटों की स्वच्छता पर भी प्रशासन ने जोर दिया है. नगर आयुक्त ने अस्सी से रविदास घाट तक साफ-सफाई बेहतर रखने और कचरा निस्तारण की व्यवस्था मजबूत करने के आदेश दिए.

किन इलाकों में चल रहा है काम

वर्तमान में तिलक प्रतिमा से भारत सेवाश्रम तक, घंटी मिल से सिगरा थाना मार्ग और सुंदरपुर मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य जारी है. कुछ स्थानों पर 40 से 47% तक काम पूरा भी हो चुका है. निर्माण गतिविधियों से शहर में परिवर्तन साफ नजर आ रहे हैं.

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।