यूपी के इस जिले में कई सालों बाद शुरू हुआ इस गाँव में सड़क निर्माण का कार्य

यूपी के इस जिले में कई सालों बाद शुरू हुआ इस गाँव में सड़क निर्माण का कार्य
Uttar Pradesh News

यूपी में जर्जर सड़कों के सुधार के लिए परियोजनाओं की मंजूरी मिल चुकी है लंबे समय के बाद इस योजना के तहत नवीनीकरण किया जाएगा. इन सड़कों के निर्माण कार्य लंबे समय के बाद प्रारंभ होने वाला है. 

चल रही सड़क निर्माण परियोजनाएं

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के टिनिच में सल्टौआ ब्लॉक के पास पचलौरिया गांव को कनेक्ट करने वाली जर्जर सड़कों का निर्माण प्रारंभ हो चुका है काफी लंबे समय के बाद आपको बता दे करीब 8 वर्षों से लोग इस निर्माण की मांग करते आ रहे थे लंबे समय धरना और लड़ाई के बाद सड़क का टेंडर दिन शुक्रवार से इस सड़क निर्माण के लिए गिट्टियां गिरनी प्रारंभ हो चुकी हैं. इस दौरान नोनहा, आमा, बैरवा, बैदौलिया, डिगरभरिया, घुरहूपुर, बेलवरिया, निध्दीपुर बोधपुर, झग्गापुर समेत कई गांव के लोगों के लिए जिला मुख्यालय आने जाने का रास्ता है.

यहां के स्थानीय लोगों ने बताया है कि सड़क बनने से यात्रा सुगम हो जाएगी और जर्जर सड़कों का निर्माण न केवल स्थानीय निवासियों को सुविधा पहुंचाएगी अपितु इससे प्रदेश भर में यातायात व्यवस्था में सुधार करवाया जाएगा इन योजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा और लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हो जाएगा.

प्रदेश में सुधार की दिशा में बेहतर कदम

प्रदेश में इन जर्जर सड़कों का निर्माण राज्य सरकार और संबंधित विभागीय सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है जिले में चल रही परियोजनाएं इस बात का भरोसा दिला पा रही है कि सरकार सड़क परिवहन को बेहतर बनाने के लिए चरणबद्ध और कटिबंध है. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जर्जर सड़कों के निर्माण राज्य सरकार की विकासात्मक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करती है इन योजनाओं से व्यापक रूप से यहां के रहने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

यहां का रास्ता विद्यालय और घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ता है. निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग किये जाने की भूमिका बनाई जा रही है. इसके साथ-साथ सड़क और नाला निर्माण कार्य की योजना बन रही है. इस निर्माण से अनुमान लगाया गया है कि पूरे गांव वासियों को लगभग लगभग जांच के मुताबिक लाखों लोगों को फायदा मिल सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि शहर हो या गांव आने जाने वाले यात्रियों को व्यापारियों को स्कूली वाहन किसी भी प्रकार से कठिनाई का सामना इन सभी लोगों को ना करना पड़े.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।